पहलगाम आतंकी हमले का UP की इस लड़की ने अनोखे तरीके से जताया विरोध
- April 28, 2025
- 0
Last Updated:April 28, 2025, 07:26 IST Saharanpur News: सहारनपुर की रहने वाली शुभांगी ने एक अलग तरीके से अपनी कला के माध्यम से अपना विरोध जताते हुए पहलगाम
Last Updated:April 28, 2025, 07:26 IST Saharanpur News: सहारनपुर की रहने वाली शुभांगी ने एक अलग तरीके से अपनी कला के माध्यम से अपना विरोध जताते हुए पहलगाम
Last Updated:
हाइलाइट्स
अंकुर सैनी/सहारनपुर: भारत के पहलगाम में दो तीन दिन पूर्व हुआ आतंकी हमले ने हर भारतीय के दिल को झकझोर कर रख दिया है जहां लोग सड़कों पर उतरकर आतंकवाद के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं और पाकिस्तान को मुहतोड़ जवाब देने की मांग कर रहे हैं. उसी कड़ी में सहारनपुर की रहने वाली शुभांगी ने एक अलग तरीके से अपना विरोध जताते हुए पहलगाम में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए केक से पहलगाम का नक्शा तैयार किया है और शहीदों की अस्थियों के रूप में इस केक को हरिद्वार में विसर्जित किया जाएगा. शुभांगी बताती हैं कि 10 दिन पहले उनके माता-पिता भी पहलगाम में घूमने के लिए गए थे. लोगों के अंदर एक भाईचारा देखने को मिला था, लेकिन अचानक से इस घटना ने कई साल पहले हमलों के जख्मों को कुरेदने का काम किया और अब शुभांगी केक के माध्यम से मारे गए लोगों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रही है. साथ ही आतंकवाद के खात्मे को लेकर सरकार से अपील भी कर रही है.
10 दिन पहले पिता ने पहलगाम में घूम कर वादियों की खूबसूरती बताई थी
शुभांगी ने लोकल 18 से बात करते हुए बताया कि कश्मीर एक ऐसी जगह है, जिसको हम जन्नत मानते हैं. वहां पर पहलगाम में जो आतंकी हमला हुआ उसने हम सभी को बहुत बुरी तरीके से दहला दिया है. जो लोग वहां पर घूमने गए थे और उनको इतनी बेदर्दी से धर्म पूछ करके मौत के घाट उतार दिया गया. जो लोग वहां पर अपनी छुट्टियों को मनाने गए थे शायद उनको यह मालूम नहीं था कि वह कभी वापस आने वाले नहीं हैं. किसी मां ने अपने बेटे को खोया तो किसी बहन ने अपने भाई को जिसमें कुछ अफसर भी मौजूद थे. उन सभी को बेरहमी से मारा गया और उनको सिर्फ हिंदू होने की वजह से मारा गया. जबकि उनको नहीं लगता कि हिंदू होना इतना बुरा है. शुभांगी बताती हैं कि उन्होंने जो अपनी कला से जो केक बनाया है इसमें बहुत सुंदर वादियां झलक रही हैं, लेकिन इस समय वह सुंदर वादियां खून से लथपथ हो चुकी हैं. बच्चा-बच्चा वहां जाने से डर रहा है. इस केक को बनाने का मकसद उस सुंदर वादियों में हुई घटना को दिखाना और उन शहीदों को श्रद्धांजलि देना है. इस केक को काटा नहीं बल्कि हरिद्वार में शहीदों की अस्थियों के रूप में विसर्जित किया जाएगा. इस केक में सभी खाने की चीजों को इस्तेमाल किया गया है. शुभांगी ने प्रदेश और देश सरकार से ऐसे आतंकवादियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है.
