परेश रावल की हड्डी क्या सच में पेशाब पीने से जुड़ गई? डॉक्टर ने खोली पोल
- April 29, 2025
- 0
Last Updated:April 29, 2025, 11:38 IST Paresh Rawal Urine Statement: दिग्गज एक्टर परेश रावल ने एक इंटरव्यू में बताया कि जब उनके घुटने में चोट लगी थी तब
Last Updated:April 29, 2025, 11:38 IST Paresh Rawal Urine Statement: दिग्गज एक्टर परेश रावल ने एक इंटरव्यू में बताया कि जब उनके घुटने में चोट लगी थी तब
Last Updated:
एक्टर परेश रावल यूरिन पीने वाले बयान को लेकर चर्चाओं में हैं.
हाइलाइट्स
Is Drinking Urine Good For Health: बॉलीवुड एक्टर परेश रावल इस वक्त सुर्खियों में हैं. इसकी वजह उनका अजीबोगरीब बयान है, जिसमें उन्होंने दावा किया कि 15 दिनों तक लगातार अपनी पेशाब पीने से उनकी टूटी हुई हड्डी जल्द जुड़ गई. एक हालिया इंटरव्यू में परेश रावल ने बताया कि एक जानकार के कहने पर फर्स्ट यूरिन को उन्होंने लगातार पिया, तो उनकी एक्सरे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए. हालांकि इस बारे में डॉक्टर्स की राय बिल्कुल अलग है. लोग भी परेश रावल को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं. यूरोलॉजिस्ट से इस बारे में हकीकत जानने की कोशिश करते हैं.
नई दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल के यूरोलॉजी डिपार्टमेंट के वाइस चेयरमैन डॉ. अमरेंद्र पाठक ने News18 को बताया कि यूरिन हमारे शरीर का वेस्ट प्रोडक्ट होता है और इसमें यूरिया, क्रिएटनिन, एसिड, फॉस्फोरस, सल्फर समेत कई टॉक्सिक एलीमेंट होते हैं. हमारा शरीर अपने नेचुरल सिस्टम से पेशाब के जरिए गंदगी को बाहर निकालता है. मेडिकल साइंस में पेशाब को पीने की सलाह नहीं दी जाती है. ऐसा करना सेहत के लिए खतरनाक होता है, क्योंकि पेशाब में कई टॉक्सिक एलीमेंट्स होते हैं. पेशाब पीने से शरीर को किसी तरह का फायदा नहीं होता है और न ही इससे हड्डी जुड़ सकती है. इस तरह की भ्रामक बातों से बचना चाहिए.
डॉक्टर पाठक ने बताया कि हड्डी का यूरिन से कोई रिलेशन नहीं है. जब भी किसी व्यक्ति की हड्डी टूट जाती है, तो उसे कैल्शियम, विटामिन डी समेत कुछ दवाएं दी जाती हैं. हड्डी के बीच कैल्शियम भर जाता है और हड्डी जुड़ जाती है. पेशाब में ऐसा कुछ भी नहीं होता है, जो शरीर में जाकर हड्डी जुड़ने में मदद करे. पेशाब पीने से किसी भी तरह का फायदा नहीं होता है, बल्कि इससे गंभीर नुकसान हो सकते हैं. पेशाब पीने से लिवर और किडनी पर अत्यधिक दबाव आ सकता है और इससे जुड़ी बीमारियां हो सकती हैं. जिन लोगों को यूरिन संबंधी इंफेक्शन होता है, उनकी यूरिन में कई तरह के बैक्टीरिया भी होते हैं, जो बीमारियां पैदा कर सकते हैं.
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो पेशाब में पाए जाने वाले वेस्ट प्रोडक्ट शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं. यही वजह है कि शरीर इन प्रोडक्ट को पेशाब के जरिए बाहर निकाल देता है. ये पदार्थ जब शरीर से बाहर नहीं निकल पाते हैं, तब किडनी स्टोन और अन्य समस्याएं पैदा होने लगती हैं. लोगों को गर्मियों में खूब पानी पीना चाहिए, ताकि उनके शरीर के टॉक्सिन्स पेशाब के जरिए बाहर निकल सकें. अगर किसी व्यक्ति को पेशाब से जुड़ी कोई समस्या हो, तो डॉक्टर से मिलकर जांच करानी चाहिए.
