February 21, 2026
Trending

पटना में STF और अपराधियों के बीच मुठभेड़, पुलिस ने दौड़ा- दौड़ा कर पकड़ा

  • April 30, 2025
  • 0

Last Updated:April 30, 2025, 11:55 IST Bihar News: पटना में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ में दो कुख्यात अपराधी गिरफ्तार हुए. पुलिस ने दो देसी रायफल, एक

पटना में  STF और अपराधियों के बीच मुठभेड़, पुलिस ने दौड़ा- दौड़ा कर पकड़ा

Last Updated:

Bihar News: पटना में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ में दो कुख्यात अपराधी गिरफ्तार हुए. पुलिस ने दो देसी रायफल, एक कट्टा और दर्जनों कारतूस बरामद किए. ASP ने बताया कि वे बड़ी घटना की तैयारी में थे.

पटना में  STF और अपराधियों के बीच मुठभेड़, पुलिस ने दौड़ा- दौड़ा कर पकड़ा

Yashoraj IT Solutions

पटना में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ में दो कुख्यात अपराधी गिरफ्तार हुए.

हाइलाइट्स

  • पटना में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई.
  • दो कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, रायफल और कारतूस बरामद.
  • ASP ने बताया कि वे बड़ी घटना की तैयारी में थे.

पटना. बिहार की राजधानी पटना में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ की घटना हुई है. दरअसल पटना से सटे मोकामा और पंडारक थाना क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ की घटना हुई है. मिली जानकारी के अनुसार पुलिस के साथ टाल क्षेत्र में अपराधियों के साथ हुई मुठभेड़ के बाद दो नामी अपराधी को दो देसी रायफल और एक देसी कट्टा के साथ दर्जनों राउंड कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है.

जानकारी के अनुसार बेगूसराय के अर्जुन राय और मोकामा के मेकरा के उमेश राय को पुलिस कई दिनों से तलाश रही थी. दोनों कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा रही है. ASP ने बताया कि ये किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे. समय रहते STF, पंडारक थाना और मोकामा थाना की टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की. पुलिस से घिरता देख अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की. ASP पूरे मामले की जानकारी प्रेस वार्ता में देंगे.

homebihar

पटना में STF और अपराधियों के बीच मुठभेड़, पुलिस ने दौड़ा- दौड़ा कर पकड़ा

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar