February 19, 2026
Trending

पटना में खूनी खेल! रिटायर्ड नर्स और बेटी की गोली मारकर हत्या, पति पर भी हमला

  • June 9, 2025
  • 0

Last Updated:June 09, 2025, 13:42 IST Patna Crime News: पटना में एनएमसीएच की रिटायर्ड नर्स महालक्ष्मी और उनकी बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पति धनंजय

पटना में खूनी खेल! रिटायर्ड नर्स और बेटी की गोली मारकर हत्या, पति पर भी हमला

Last Updated:

Patna Crime News: पटना में एनएमसीएच की रिटायर्ड नर्स महालक्ष्मी और उनकी बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पति धनंजय मेहता गंभीर रूप से घायल हैं. पुलिस जांच में जुटी है.

पटना में खूनी खेल! रिटायर्ड नर्स और बेटी की गोली मारकर हत्या, पति पर भी हमला

Yashoraj IT Solutions

पटना में एनएमसीएच की रिटायर्ड नर्स महालक्ष्मी और उनकी बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी गई.

हाइलाइट्स

  • पटना में रिटायर्ड नर्स और बेटी की गोली मारकर हत्या.
  • पति धनंजय मेहता गंभीर रूप से घायल.
  • पुलिस जांच में जुटी, हत्या का कारण स्पष्ट नहीं.

पटना. पटना सिटी में अपराधियों का तांडव जारी है, अपराधियों द्वारा आए दिन आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है, बावजूद इसके पुलिस इन घटनाओं को रोक पाने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है, ताजा मामला आलमगंज थानाक्षेत्र के अरफाबाद कॉलोनी का है, जहां दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों ने एनएमसीएच की रिटायर्ड नर्स महालक्ष्मी, उनके पति धनंजय मेहता और उनकी बेटी सिंघाली कुमारी को उनके घर के दरवाजे पर ही गोली मार दी, जिससे रिटायर्ड नर्स महालक्ष्मी और उनकी बेटी सिंघाली कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई, वही गोलीबारी की घटना में उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए.

घटना को अंजाम देने के बाद हथियारबंद अपराधी मौके से फरार होने में सफल हो गए. आनन-फ़ानन में गंभीर रूप से घायल धनंजय मेहता को इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जाती है। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है. घटना के बाद एफएसएल की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच की. पुलिस ने घटनास्थल से 7 खोखा के अलावे एक चाकू भी बरामद किया है.

बताया जाता है कि महालक्ष्मी अपने पति धनंजय मेहता और बेटी सिंघाली कुमारी के साथ अपने घर के दरवाजे पर खड़ी थी, इसी दौरान हथियारबंद अपराधी उनके घर पर आ धमके और देखते ही देखते गोलीबारी शुरू कर दी, इस दौरान अपराधियों ने परिवार के तीनों सदस्यों को गोली मार दी, जिससे महालक्ष्मी और उनकी बेटी सिंघाली कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई, वही गोलीबारी की घटना में धनंजय मेहता गंभीर रूप से घायल हो गए. हत्या का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है, आशंका जताई जा रही है कि आपसी रंजिश में ही हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है.

बताया यह भी जाता है कि महालक्ष्मी और धनंजय मेहता का अपने पड़ोसियों के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था. घटना के संबंध में पूछे जाने पर घायल धनंजय मेहता ने बताया कि वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ घर के दरवाजे पर खड़े थे इसी दौरान अपराधियों द्वारा गोलीबारी शुरू कर दी गई. धनंजय मेहता ने हत्या के कारणों को बताने में असर्मथताई है. मौके पर मौजूद आलमगंज थानाध्यक्ष राहुल ठाकुर ने जल्द ही पूरे मामले का उद्वेदन कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है. फिलहाल पुलिस अपराधियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी को लेकर आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने में जुटी है.

authorimg

Utkarsh Kumar

A Journalist having experience of more than 14 years in mainstream media Industry. Currently Working with Network 18 as a Chief Sub Editor for News 18 Hindi Bihar-Jharkhand Cluster. He played a leadership role …और पढ़ें

A Journalist having experience of more than 14 years in mainstream media Industry. Currently Working with Network 18 as a Chief Sub Editor for News 18 Hindi Bihar-Jharkhand Cluster. He played a leadership role … और पढ़ें

homebihar

पटना में खूनी खेल! रिटायर्ड नर्स और बेटी की गोली मारकर हत्या, पति पर भी हमला

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar