February 20, 2026
Trending

नोट्स से लेकर न्यूज़पेपर तक, राजकुमार ने बताए GS पेपर के मास्टर टिप्स

  • April 25, 2025
  • 0

कैलाश कुमार, बोकारो: सपना अगर IAS बनने का हो, तो तैयारी भी वैसी ही चाहिए. यूपीएससी 2024 में 557वीं रैंक हासिल करने वाले बोकारो के राजकुमार महतो का

नोट्स से लेकर न्यूज़पेपर तक, राजकुमार ने बताए GS पेपर के मास्टर टिप्स

कैलाश कुमार, बोकारो: सपना अगर IAS बनने का हो, तो तैयारी भी वैसी ही चाहिए. यूपीएससी 2024 में 557वीं रैंक हासिल करने वाले बोकारो के राजकुमार महतो का सफर इसका बेहतरीन उदाहरण है. राजकुमार ने लोकल18 से बातचीत में GS (General Studies) पेपर की तैयारी को लेकर अपनी रणनीति साझा की है, जो किसी भी सिविल सेवा अभ्यर्थी के लिए बेहद काम की साबित हो सकती है.

Yashoraj IT Solutions

सिलेबस समझना है पहली सीढ़ी
राजकुमार का मानना है कि UPSC की शुरुआत उसी दिन होती है, जब आप सिलेबस को गंभीरता से समझते हैं. हर विषय को जानना, उसके दायरे को समझना और उसी के अनुसार तैयारी करना सबसे जरूरी होता है.

नोट्स और रिवीजन का कमाल
वह कहते हैं, “चारों मुख्य विषयों इतिहास, भूगोल, राजनीति और अर्थशास्त्र—पर मजबूत पकड़ जरूरी है. इनके लिए पॉइंटवाइज और शॉर्ट नोट्स बनाएं और नियमित रिवीजन करें.” यही उन्हें मेन्स में उत्तर लेखन में स्पष्टता और गहराई देता है.

न्यूज़पेपर बनाएं आदत
राजकुमार का ऑप्शनल पॉलिटिकल साइंस और इंटरनेशनल रिलेशन था, जिससे उन्हें GS पेपर 2 में बढ़त मिली. उन्होंने कहा, “रोजाना अखबार पढ़ना, विशेष रूप से इंटरनेशनल रिलेशन और करेंट अफेयर्स के लिए, बहुत जरूरी है.”

एनसीईआरटी: मजबूत नींव की गारंटी
शुरुआती तैयारी के लिए एनसीईआरटी किताबें सबसे उपयुक्त मानी गई हैं. भूगोल जैसे विषयों में ये किताबें बार-बार पूछे जाने वाले सवालों का स्रोत बनती हैं.

अभ्यास से मिलेगा आत्मविश्वास
राजकुमार सभी उम्मीदवारों को पिछले सालों के प्रश्नपत्र और मॉक टेस्ट को हल करने की सलाह देते हैं. इससे न केवल रणनीति बनती है, बल्कि परीक्षा से पहले मानसिक तैयारी भी हो जाती है.

तनाव से निपटने का तरीका भी जरूरी
पढ़ाई के दबाव को संतुलित रखने के लिए वे म्यूजिक सुनते हैं. “मन शांत रहे, तभी दिमाग चलेगा,” राजकुमार मुस्कराते हुए कहते हैं.

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar