नैनीताल. नैनीताल हिंसा के बाद सरोवर नगरी के टूरिज्म के तकड़ झटका मिला है. नैनीताल में हुए बवाल के बाद अब होटलों की जून की बुकिंग भी कैंसिल होने लगी हैं. कारोबारियों में इसको लेकर टेंशन है. पर्यटक नैनीताल शहर में हुए बवाल के बाद ड़रे हुए हैं. जानकार बता रहे हैं कि नैनीताल भीमताल और भवाली कैंचीधाम में एक हफ्ते के दौरान ही करीब 40 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है. आगे भी कारोबार के पटरी पर आने के आसार कम ही दिख रहे हैं. खास बात ये है कि नैनीताल में नाव, टैक्सी, होटल-रेस्टोरेंट, समेत दुकानदारों को नुकसान झेलना पड़ा है.
बुकिंग नहीं मिलने से टूर ऑपरेटर से लेकर होटल कारोबारी भी चिंता में हैं. हांलाकि सबसे बड़ा संकट जून में बुकिंग कैंसिल होने से हो रही हैं जिससे पर्यटन कारोबारी चिंता में हैं. नैनीताल सांसद ने भी कारोबार को हो रहे नुकसान पर कहा कि सरकारी तौर पर भी मार्केटिंग कराई जाएगी. इससे लोगों को नैनीताल आने के साथ सुरक्षित टूरिज्म का संदेश दिया जाएगा.
मुस्लिम समुदाय ने आरोपी उस्मान को बिरादरी से किया बेदखल
इधर, नाबालिक से रेप करने के आरोपी उस्मान को मुस्लिम समुदाय ने बिरादरी से बेदखल कर दिया है. कौम ने ऐलान किया है कि उस्मान को कोई भी दुख-सुख में साथ नहीं देगा. मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कहा है कि बच्ची की शिक्षा और अन्य सभी खर्चे वो उठाएंगे. सोमवार को शहर के मुस्लिम लोग रजा कल्ब में एकत्र हुए और एक स्वर में कहा कि उस्मान को फांसी की सजा हो. इसका मुकदमे की सुनवाई फास्टट्रैक कोर्ट में तो ताकि गुनाहों की सजा जल्द मिल सके. साथ ही इन लोगों ने मांग की है कि प्रशासन बाहर से शहर में कारोबार करने के नाम पर आए सभी लोगों के सत्यापन करे. अगर कोई गलत है तो उसके खिलाफ कार्रवाई करे.
30 अप्रैल को उस्मान द्वारा नाबालिक हिंदू से रेप करने का आरोप लगा जिसके बाद से ही नैनीताल शहर गुस्से में है. हांलाकि शहर में उबाल थम नहीं रहा लेकिन अब मुस्लिम समुदाय ने उस्मान को बिरादरी से बेदखल कर दिया है,
घटना गंभीर, कानून आरोपी को सजा देगा : अजय भट्ट
नैनीताल हिंसा के बाद सोमवार को नैनीताल सांसद अजय भट्ट नैनीताल पहुंचे. अजय भट्ट ने नैनीताल में हुई घटना को गंभीर बताया. कहा है कि कानून आरोपी को सजा देगा. इस दौरान नैनीताल सांसद अजय भट्ट ने कहा कि नैनीताल ने हमेशा भाईचारे का संदेश दिया है. लोग सोशल मीडिया पर भी पॉजिटिव प्रचार करें. नैनीताल में इस घटना के बाद डेमोग्राफी चेंज को लेकर नैनीताल सांसद ने कहा कि राज्य सरकार का विषय है. किसी को भी जमीनों पर कब्जा करने की छूट नहीं है. सांसद ने कहा कि ऐसे लोगों पर कानूनी तौर पर कार्रवाई की जाएगी.