September 25, 2026
Trending

नीला ड्रम खूब बिक रहा यहां, किसान ने बना दी उससे ऐसी चीज, लोग दौड़-दौड़कर…

  • April 23, 2025
  • 0

Last Updated:April 23, 2025, 15:27 IST मेरठ की उस सनसनीखेज घटना के बाद, ये नीला ड्रम देशभर में चर्चा का केंद्र बन गया था. लेकिन आज बिलासपुर के किसान

नीला ड्रम खूब बिक रहा यहां, किसान ने बना दी उससे ऐसी चीज, लोग दौड़-दौड़कर…

Last Updated:

मेरठ की उस सनसनीखेज घटना के बाद, ये नीला ड्रम देशभर में चर्चा का केंद्र बन गया था. लेकिन आज बिलासपुर के किसान शिवचरण सूर्यवंशी ने इसी ड्रम को एक नई पहचान दे दी है.

नीला ड्रम खूब बिक रहा यहां, किसान ने बना दी उससे ऐसी चीज, लोग दौड़-दौड़कर...

Yashoraj IT Solutions

नीले ड्रम से बना दिया कूलर.

उमेश मौर्या/रायपुरः जिस नीले ड्रम को कभी देखकर पूरे देश की रूह कांप उठी थी, आज वही ड्रम राहत की ठंडी हवा दे रहा है… कभी जुर्म की कहानी से जुड़ा ये ड्रम अब बन चुका है नवाचार और आत्मनिर्भरता की मिसाल. बिलासपुर के एक किसान ने इसे बनाया है ऐसा देसी कूलर, जिसने सोशल मीडिया से लेकर गांव-शहर तक हलचल मचा दी है.

नीला ड्रम… एक ऐसा प्रतीक जो कभी हत्या और खौफ की दास्तान कहता था. मेरठ की उस सनसनीखेज घटना के बाद, ये ड्रम देशभर में चर्चा का केंद्र बन गया था. लेकिन आज बिलासपुर के किसान शिवचरण सूर्यवंशी ने इसी ड्रम को एक नई पहचान दे दी है. अब यह ड्रम देसी कूलर बन चुका है, जो इस भीषण गर्मी में लोगों को राहत दे रहा है.

इस कूलर में इस्तेमाल होता है एक बड़ा प्लास्टिक ड्रम, कम वोल्टेज की मोटर और खस की परतें. ड्रम के अंदर 55 लीटर तक पानी भरकर पूरे दिन ठंडी हवा ली जा सकती है. ना करंट का डर, ना ज़्यादा खर्च, और कीमत भी आम लोगों की पहुंच में. इसकी कीमत करीब 3 से 7 हजार के बीच है. गांव से लेकर शहर तक इस देसी कूलर की मांग तेजी से बढ़ रही है. एक किसान की जिम्मेदारी, एक पिता की चिंता, और एक साधारण ड्रम, जिससे निकली ऐसी सोच. जिसने न केवल सुरक्षा दी, बल्कि रोजगार का रास्ता भी खोल दिया. कभी डर की पहचान रहा नीला ड्रम, आज राहत और नवाचार का प्रतीक बन गया है. बता दें कि मेरठ के बहुचर्चति सौरभ राजपूत हत्याकांड में उसकी पत्नी ने नीले ड्रम का इस्तेमाल किया था. हत्यारोपित मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला ने सौरभ की लाश को नीले ड्रम के अंदर धंसा दिया था. 

homechhattisgarh

नीला ड्रम खूब बिक रहा यहां, किसान ने बना दी उससे ऐसी चीज, लोग दौड़-दौड़कर…

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar