नवपंचम राजयोग की हो रही है शुरुआत, इन राशियों की बदलेगी किस्मत
- April 24, 2025
- 0
अयोध्या: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार एक निश्चित अवधि पूरा करने के बाद जब एक ग्राहक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, तो उसका प्रभाव मानव
अयोध्या: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार एक निश्चित अवधि पूरा करने के बाद जब एक ग्राहक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, तो उसका प्रभाव मानव
अयोध्या: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार एक निश्चित अवधि पूरा करने के बाद जब एक ग्राहक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, तो उसका प्रभाव मानव जीवन सहित राशि चक्र के 12 राशि के जातक पर सकारात्मक और नकारात्मक तौर पर देखने को मिलता है. राहु, मीन राशि में डेढ़ साल की लंबी अवधि पूरा करने के बाद अब जल्द ही कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. इसके अलावा आगामी 14 मई को गुरु भी अपना राशि परिवर्तन करके मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे राहु के गोचर के वक्त गुरु के साथ नवमपंचम राज योग का निर्माण होगा. जिसका प्रभाव सभी राशि के जातक पर सकारात्मक और नकारात्मक तौर पर रहेगा, लेकिन इस शुभ योग के निर्माण से पांच राशि के जातक की किस्मत बदल सकती है, तो चलिए इस रिपोर्ट में विस्तार से समझते हैं….
इन राशियों पर पड़ेगा असर
अयोध्या के ज्योतिष पंडित कल्कि राम बताते हैं कि ज्योतिष गणना के अनुसार आगामी 14 मई को गुरु, मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे तो 18 मई को राहु, कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे. राहु और गुरु के गोचर के साथ नवम पंचम राज योग का निर्माण भी हो रहा है, जिसका प्रभाव मिथुन राशि, कन्या राशि, वृश्चिक राशि, और मकर राशि, कुंभ के जातक पर अधिक देखने को मिलेगा.
मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातक के लिए इस योग के निर्माण से जीवन का साल विकासील रहेाग, अच्छी नौकरी मिल सकती है, रुका हुआ कार्य पूरा होगा, व्यापार में वृद्धि होगी, धन आगमन के मार्ग प्रशस्त होंगे.
कन्या राशि- कन्या राशि के जातक को मेहनत का फल प्राप्त होगा, करियर में सफलता मिलेगी, कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा, व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी, धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी.
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के जातक के लिए यह समय अच्छा रहेगा, नौकरी में उन्नति होगी, परिवार के साथ प्यार बना रहेगा, दांपत्य जीवन में भी मधुरता रहेगी, लव लाइफ शानदार रहेगा, विदेश यात्रा पर जा सकते हैं.
मकर राशि- मकर राशि के जातक के लिए नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे, समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, सेहत संबंधित परेशानियां दूर होगी.
कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक के लिए यह समय अच्छा रहने वाला है, रुका हुआ कार्य पूरा होगा, हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी, विदेश यात्रा पर जा सकते हैं, लव लाइफ भी शानदार रहेगा, नौकरी में प्रमोशन होगा, करियर में सफलता प्राप्त होगी.
