बीजापुर: छत्तीसगढ़-तेलंगाना की सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ भारत का सबसे बड़ा ऑपरेशन चलाया जा रहा है. कम से कम 5 दिनों से चल रहे अभियान से नक्सली भी घबरा गए. उन्होंने एनकाउंटर को रोकने के लिए चिट्ठी लिख डाली थी. तो वहीं सेना के जवानों ने नक्सलियों का मिलिट्री कमिशन प्रमुख हिडमा के लिए पत्र भेजकर साफ कह दिया था कि या तो मरने के लिए तैयार रहो या सरेंडर कर दो. इन सबके बीच, एंटी नक्सल ऑपरेशन में शामिल जवान को एक गुफा मिली है. गुफा का अंदर का नजारा देखकर सुरक्षा बल सन्न रह गए. यह कोई छोटी मोटी गुफा नहीं थी बल्कि उसके अंदर एक बड़ा सा मैदान और पानी मिला है. आइए जानते हैं सबकुछ…
5000 जवानों ने घेरा
बीजापुर में एक बड़ी कार्रवाई चल रही है. देश में नक्सलियों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है. सूत्रों के अनुसार, तीन राज्यों के 5000 से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों ने नक्सलियों को घेर लिया है. सुरक्षा बल हर तरफ से मोर्चा संभाले हुए हैं. इस ऑपरेशन में छत्तीसगढ़, तेलंगाना और महाराष्ट्र के सुरक्षाकर्मी शामिल हैं.
सरेंडर करो वरना मरो… भारतीय सेना ने हिडमा को लिखा पत्र, 5000 जवानों के निशाने पर सबसे बड़े नक्सली
गुफा या नक्सलियों का महल!
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 5 दिनों से चल रहे बीजापुर और तेलंगाना की सीमा पर स्थित कर्रेगट्टा की पहाड़ियों में नक्सलियों के खिलाफ सबसे बड़े ऑपरेशन में जवानों को सफलता मिली है. सर्चिंग के दौरान एक गुफा मिली है, जहां एक साथ एक हजार से ज्यादा लोग आराम से रह सकते हैं. इस गुफा का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में गुफा के अंदर जवान पहुंचे हुए है. काफी अंधेरा है. टॉर्च की रोशनी से जवान धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे है. कुछ जवान आपस मे बात करते हुए कहे रहे हैं कि यहां एक बड़ा सा मैदान है और अंदर पानी भी है.
आखिर कहां गायब हुए?
वीडियो में नक्सलियों के मौजूदगी के निशान दिखाई दे रहे हैं. इससे साफ समझा जा सकता है कि नक्सली यहां मौजूद थे और जवानों के पहुंचने से पहले नक्सलियों ने अपना ठिकाना बदल दिया. अब सवाल उठ रहा है कि जब यहां काफी संख्या में नक्सली मौजूद थे तो आखिर वे गए कहां? आशंका है कि पहाड़ के अंदर और भी कई गुफा हो सकती हैं, जिसके रास्ते नक्सली निकले हों.
इस गुफा के अंदर पानी से लेकर आराम करने लायक वातावरण है. ऑक्सीजन की भी कमी नहीं है. गुफा के अंदर ही एक बहुत बड़ा मैदान भी मौजूद है. हालांकि, न्यूज18 इंडिया इस वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है.