धर्मशाला में इस जगह जरूर जाते हैं क्रिकेटर्स, जानिए इस जगह की खास बात
- June 11, 2025
- 0
Last Updated:June 11, 2025, 12:47 IST Kangra News: धर्मशाला में जब भी देशी और विदेशी क्रिकेटर्स आते है तो वे लोग धर्मशाला की मांझी खड्ड में खनियारा थातरी
Last Updated:June 11, 2025, 12:47 IST Kangra News: धर्मशाला में जब भी देशी और विदेशी क्रिकेटर्स आते है तो वे लोग धर्मशाला की मांझी खड्ड में खनियारा थातरी
Last Updated:
हिमाचल प्रदेश की पर्यटन राजधानी धर्मशाला जो कि प्राकृतिक सौंदर्य ही नहीं प्राकृतिक स्त्रोतों से भी भरपूर है. यहां आज हम आपको धर्मशाला स्थिति कैसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जब भी भारत के या विदेश के क्रिकेट खिलाड़ी पहुंचते हैं. इस स्थान पर जाना बिलकुल नहीं भूलते. प्रैक्टिस मैच और क्रिकेट खेलने के बाद अपनी थकावट उतारने के लिए अक्सर क्रिकेटर्स इस जगह पर अपने साथियों के साथ चिल्ल करने के लिए पहुंचते हैं. यह धर्मशाला की मांझी खड्ड में खनियारा थातरी के जूहल के पास है. यहां पर खिलाड़ी अपनी थकान उतरते हैं. पानी में नहाते हैं.
इस बात का रखें विशेष ध्यान
आप ही आप ही चल चलते गर्मी से बचने के लिए खड्ड के किनारे जाकर गर्मी से बचने के लिए ठंडे पानी में नहाने का लुत्फ उठा सकते हैं. लेकिन जिन बातों का आपको विशेष ध्यान रखना है. वह यह स्थानीय प्रशासन द्वारा कोई विशेष एडवाइजरी इस संदर्भ में तो जारी नहीं की गई. क्योंकि पहाड़ी क्षेत्र में अक्सर बारिश होने के चलते नदी नाले उफान पर रहते हैं. जिस दौरान स्थानीय प्रशासन द्वारा पर्यटकों में स्थानीयों को ऐसी जगहों से दूर रहने की हिदायत दी जाती है. वह नदी नालों से दूर रहें.
स्थानीयों की पर्यटकों से अपील
स्थानीय ओंकार शर्मा ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि जब भी वह इस जगह पर नहाने के लिए अपने परिवार या दोस्तों के साथ पहुंचते हैं. इसकी सुंदरता का विशेष ध्यान रखें. यहां पर कूड़ा करकट बिल्कुल ना फैलाएं. उन्होंने कहा कि प्रकृति के सौंदर्य को बरकरार रखना हम सबका कर्तव्य है.
