February 21, 2026
Trending

दूर से ही राफेल की दहाड़ सुनकर डरा पाक‍िस्‍तान, PAF ने दौड़ाए फाइटर जेट

  • April 30, 2025
  • 0

Last Updated:April 30, 2025, 19:15 IST पाकिस्तान में राफेल की आवाज सुनकर सेना में हड़कंप मच गया. पाकिस्तानी मीडिया ने दावा किया कि भारतीय वायुसेना ने कश्मीर में

दूर से ही राफेल की दहाड़ सुनकर डरा पाक‍िस्‍तान, PAF ने दौड़ाए फाइटर जेट

Last Updated:

पाकिस्तान में राफेल की आवाज सुनकर सेना में हड़कंप मच गया. पाकिस्तानी मीडिया ने दावा किया कि भारतीय वायुसेना ने कश्मीर में गश्त की, जबकि भारत ने इसे मनगढ़ंत कहानी बताया.

दूर से ही राफेल की दहाड़ सुनकर डरा पाक‍िस्‍तान, PAF ने दौड़ाए फाइटर जेट

Yashoraj IT Solutions

पाक‍िस्‍तानी सेना ने दावा क‍िया क‍ि भारतीय फाइटर जेट पाक‍िस्‍तान में घुसने की कोश‍िश कर रहे थे.

हाइलाइट्स

  • पाकिस्तान में राफेल की आवाज से हड़कंप मचा.
  • पाकिस्तानी एयरफोर्स ने फाइटर जेट दौड़ाए.
  • भारत ने पाक मीडिया के दावों को मनगढ़ंत बताया.

पाक‍िस्‍तान इन द‍िनों हवा की सरसराहट से भी कांप रहा है. आलम ये है क‍ि द‍िल्‍ली में कुछ भी हलचल होती है, तो शहबाज शरीफ और आस‍िम मुनीर की सांसें फूलने लगती हैं. बुधवार को कुछ ऐसा ही मामला सामने आया, जब दूर से ही राफेल की दहाड़ सुनकर पाक‍िस्‍तानी सेना डर गई. उन्‍हें लगा क‍ि भारत ने अटैक कर द‍िया है. आनन-फानन में पाक‍िस्‍तानी एयरफोर्स से फाइटर जेट दौड़ा द‍िए. लेकिन बाद में पता चला क‍ि ऐसा कुछ भी नहीं है.

पाक‍िस्‍तान अखबार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, पाक‍िस्‍तानी एयरफोर्स को पता चला क‍ि भारतीय सेना रफाल लेकर कश्मीर तक पहुंच गई है. वे इस बात से डर गए क‍ि इंडियन आर्मी अटैक करने वाली है. फ‍िर क्‍या था, पूरी पाक‍िस्‍तानी सेना अलर्ट हो गई. तुरंत फाइटर जेट लगाए गए, फाइटर जेट पीओके में घूमने लगे. दशहत इतनी ज्‍यादा थी क‍ि हर पल आस‍िम मुनीर इसकी मॉन‍िटर‍िंग करने लगे. पाक‍िस्‍तानी मीडिया ने झूठा दावा क‍िया क‍ि पाक‍िस्‍तानी फाइटर जेट देखकर भारतीय एयरफोर्स वापस लौट गई. जबक‍ि हकीकत में ऐसा कुछ हुआ ही नहीं.

4 फाइटर जेट पहुंच गए
पीटीवी न्यूज और रेडियो पाकिस्तान ने सुरक्षा सूत्रों का हवाला देते हुए कहा, ‘इंडियन एयरफोर्स के 4 राफेल लड़ाकू विमानों को नियंत्रण रेखा के पार कश्मीर में “रात भर गश्त” करते हुए देखा गया. पाकिस्तानी वायुसेना के विमानों ने तुरंत ही इन फाइटर जेट की मौजूदगी का पता लगा ल‍िया.जब हमने पलटवार क‍िया तो वे भागने पर मजबूर हो गए.’ हालांक‍ि, भारत में कोई हलचल नहीं देखी गई है. यहां तो सब शांत‍ि नजर आ रही है.

मंत्री का बचाव तो नहीं
द‍िलचस्‍प बात है क‍ि यह दावा ऐसे वक्‍त क‍िया गया है, जब चंद घंटे पहले ही पाक‍िस्‍तान के इंफार्मेशन मिन‍िस्‍टर अताउल्लाह तरार ने कहा था क‍ि विश्वसनीय खुफ‍िया रिपोर्ट से पता चला है क‍ि भारत अगले 24 से 36 घंटों में पाक‍िस्‍तान पर अटैक करने वाला है. रात 2 बजे के बाद उन्‍होंने बकायदा प्रेस कांफ्रेंस करके इसकी जानकारी दी थी. लेकिन भारत ने इसे सिर्फ मनगढ़त कहानी बताया.

homeworld

दूर से ही राफेल की दहाड़ सुनकर डरा पाक‍िस्‍तान, PAF ने दौड़ाए फाइटर जेट

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar