March 14, 2026
Trending

दुनिया की सबसे बुजुर्ग पेंगुइन: दोगुनी से भी अधिक उम्र, कम अजीब नहीं नाम

  • April 18, 2025
  • 0

Last Updated:April 18, 2025, 19:34 IST दुनिया के सबसे बुजुर्ग हमबोल्ट पेंगुइन स्प्नेब ने 37वां जन्मदिन मनाया. आमतौर पर पेंगुइन की उम्र 10-15 साल होती है. स्प्नेब 1988

दुनिया की सबसे बुजुर्ग पेंगुइन: दोगुनी से भी अधिक उम्र, कम अजीब नहीं नाम

Last Updated:

दुनिया के सबसे बुजुर्ग हमबोल्ट पेंगुइन स्प्नेब ने 37वां जन्मदिन मनाया. आमतौर पर पेंगुइन की उम्र 10-15 साल होती है. स्प्नेब 1988 से कॉर्नवॉल के पैराडाइज पार्क जू में रह रही है. लेकिन खास बात ये है कि यह एक रिकॉर…और पढ़ें

दुनिया की सबसे बुजुर्ग पेंगुइन: दोगुनी से भी अधिक उम्र, कम अजीब नहीं नाम

Yashoraj IT Solutions

स्प्नेब आज दुनिया की सबसे जीवित बुजुर्ग पेंगुइन है. (तस्वीर: Instagram)

हाइलाइट्स

  • दुनिया के सबसे बुजुर्ग हमबोल्ट पेंगुइन ने 37वां जन्मदिन मनाया.
  • आमतौर पर पेंगुइन की उम्र 10-15 साल होती है.
  • स्प्नेब 1988 से पैराडाइज पार्क जू में रह रही है.

अक्सर कई जानवर अपनी सामान्य उम्र से कहीं अधिक जीवन जी कर दुनिया को चौंका देते हैं.  ऐसा ही एक जानवर इन दिनों चर्चा में हैं क्योंकि वह अपनी प्रजाति के बाकी जानवरों की तुलना में एक दो साल अधिक नहीं बल्कि दोगुनी से भी अधिक उम्र तक जी गया है. हाल ही में दुनिया के सबसे बुजुर्ग हमबोल्ट पेंगुइन ने अपने 37वां जन्मदिन मनाया है. इसके लिए बाकायदा केक काटा गया, जो कि बर्फ और मछलियों से बना हुआ था. फिर भी यह दुनिया की सबसे ज्यादा उम्र वाली पेंगुइन के रिकॉर्ड से दूर है.

दो से तीन गुना अधिक उम्र
हैरानी की बात ये है कि आमतौर पर पेंगुइन की उम्र 10 से 15 साल की होती है. इस लिहाज से स्प्नेब की उम्र 3 गुना अधिक भी कही जाए तो हैरानी ना होनी चाहिए. स्प्नेब 1988 से कॉर्नवॉल के हायले के पैराडाइज पार्क जू में रह रही है. बीते 16 अप्रैल को ही उसने अपना जन्मदिन मनाया था.

चौंकाती है उम्र
स्प्नेब की देखभाल करने के वाले जू कर्मचारियों का कहना है कि दुनिया भर में जमा किए जाने वाले रिकॉर्ड के मुताकि स्प्नेब अपनी प्रजाति की सबसे बड़ी पेंगुइन है और उसकी उम्र वाकई हर किसी को चौंकाने का काम करती है. लेकिन ऐसा नहीं है कि ज्यादा उम्र होने की वजह से वह बीमार है या ठीक से चल फिर नहीं सकती है. बल्कि उसकी खुराक भी बहुत ही बढ़िया है.

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar