दिल्ली-NCR में आज भारी बारिश, बिजली गिरने की भी संभावना, रहें सावधान
- May 2, 2025
- 0
Last Updated:May 02, 2025, 06:31 IST Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली एनसीआर में आज भारी बारिश की संभावना है. साथ ही 80 किमी प्रति घंटे की हवाएं चलेंगी. वहीं
Last Updated:May 02, 2025, 06:31 IST Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली एनसीआर में आज भारी बारिश की संभावना है. साथ ही 80 किमी प्रति घंटे की हवाएं चलेंगी. वहीं
Last Updated:
हाइलाइट्स
दिल्ली/अंजलि सिंह राजपूत : दिल्ली एनसीआर के लोगों की शुरुआत आज के दिन की सुहावने मौसम के साथ हुई है, क्योंकि पूरे दिल्ली एनसीआर में जोरदार बारिश हो रही है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने जोरदार बारिश की चेतावनी पहले ही जारी कर दी थी और फिलहाल पूरे दिल्ली एनसीआर में भारी बारिश के साथ ही 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल रही हैं और अगले दो घंटे के अंदर दिल्ली एनसीआर में भारी बारिश के साथ ही बिजली गिरने की भी संभावना है. इसलिए भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है. और तो और भारत मौसम विज्ञान विभाग ने लोगों को घर के अंदर ही रहने की सलाह दी है और खिड़की दरवाजे बंद रखने की भी सलाह दी है. इसके अलावा जब तक बारिश रुक नहीं जाती तब तक लोगों को यात्रा करने से भी बचने की सलाह दी गई है, क्योंकि दिल्ली एनसीआर में जोरदार बारिश के साथ ही 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल रही हैं, जिस वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.
भारत मौसम विज्ञान विभाग के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक नरेश कुमार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक फिलहाल आज दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी और अभी जोरदार बारिश का सिलसिला लगभग 8:00 बजे तक जारी रहेगा. उन्होंने बताया कि भारी बारिश का रेड अलर्ट भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी कर दिया गया है. लोगों को बेहद सावधान रहने की जरूरत है, लेकिन इस बारिश की वजह से दिल्ली एनसीआर के लोगों को गर्मी से राहत मिल जाएगी. वहीं तापमान में गिरावट होने की भी संभावना है.
4 में से लेकर 7 में तक बारिश होगी
भारत मौसम विज्ञान विभाग के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि कल यानी 3 मई को बारिश नहीं होगी. सिर्फ बादल रहेंगे लेकिन ठंडी हवाएं चलती रहेंगी. चार से लेकर सात मई तक फिर बारिश का दौर शुरू होगा लेकिन हल्की बारिश होगी रुक रुक कर जिस वजह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अच्छी खासी गिरावट हो सकती है और कहा जा सकता है कि फिलहाल आज से लेकर सात मई तक मौसम सुहावना रहेगा और गर्मी से लोगों को राहत रहेगी.
आज का तापमान
| शहर | तापमान (अधिकतम/न्यूनतम) | AQI |
| दिल्ली | 36/26 | 238 |
| नोएडा | 37/26 | 154 |
| गाजियाबाद | 37/26 | 156 |
| गुरुग्राम | 37/27 | 154 |
