February 21, 2026
Trending

दिल्ली से बागेश्वर धाम जा रहे थे 125 लोग, रास्ते में आन पड़ी मुसीबत

  • May 6, 2025
  • 0

Last Updated:May 06, 2025, 15:53 IST Mathura News: दिल्ली से बागेश्वर धाम जाने के लिए 125 लोग प्राइवेट बस में सवार होकर खुशी-खुशी निकले. लेकिन रास्ते में उनकी

दिल्ली से बागेश्वर धाम जा रहे थे 125 लोग, रास्ते में आन पड़ी मुसीबत

Last Updated:

Mathura News: दिल्ली से बागेश्वर धाम जाने के लिए 125 लोग प्राइवेट बस में सवार होकर खुशी-खुशी निकले. लेकिन रास्ते में उनकी बस खराब हो गई. जहां वह 12 घंटे तक मदद का इंतजार करते रहे, लेकिन पूरी रात गुजरने के बाद स…और पढ़ें

दिल्ली से बागेश्वर धाम जा रहे थे 125 लोग, रास्ते में आन पड़ी मुसीबत

Yashoraj IT Solutions

यात्रियों ने सुबह जमकर हंगामा किया.

हाइलाइट्स

  • मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर खराब हुई यात्री बस.
  • 125 यात्री रात भर परेशान रहे.
  • गर्भवती महिला ने नवजात को जन्म दिया, जिसकी मौत हो गई.

मथुराः उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे ऑटोरिटी की बड़ी लापरवाही सामने आई. यहां थाना सुरीर इलाके में एक्सप्रेस वे पर एक बस खराब हो गई और 12 घंटे तक उसमें बैठे रहे यात्री परेशान होते रहे. इतना ही नहीं बस में सवार एक महिला यात्री की सड़क पर ही डिलीवरी करानी पड़ी. जिसका नतीजा यह हुआ कि नवजात बच्ची की मौत हो गई. टोल टैक्स वसूलने के नाम पर सुविधा देने का दावा करने वाली एक्सप्रेस वे ऑटोरिटी चैन की नींद सोती रही.

दिल्ली से बागेश्वर धाम जा रही थी बस
सोमवार की देर रात दिल्ली के सराय काले खां से बागेश्वर धाम जा रही प्राइवेट बस थाना सुरीर क्षेत्र में माइल स्टोन 79 पर खराब हो गई. बस के ड्राइवर और कंडक्टर ने बस को सही करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली. इसके बाद बस के सही होने का यात्री सड़क किनारे ही इंतजार करने लगे.

यह भी पढ़ेंः पाकिस्तान से एक-एक कर यूपी आई 22 दुल्हनें, अब हो गया 500 का परिवार, SP बोले- सभी थानों की टीमें…

जब नहीं मिली सहायता तो यात्रियों ने किया हंगामा
सोमवार रात 10 बजे से खराब हुई बस जब मंगलवार की सुबह 9 बजे तक सही नहीं हुई तो यात्रियों का धैर्य जवाब दे गया. यात्रियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया. जिसकी सूचना मिलते ही सुरीर पुलिस मौके पर पहुंची और एक्सप्रेस वे कर्मियों को बुलाया. इसी बीच एक महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई. जिसके कारण उसकी एक्सप्रेस वे पर ही डिलीवरी हुई लेकिन बच्ची मृत हो गई. हंगामा बढ़ता देख पुलिस और एक्सप्रेस वे कर्मियों ने यात्रियों को विभिन्न वाहनों से मौके से रवाना किया.

बस में थे 125 से ज्यादा यात्री
दिल्ली से बागेश्वर जा रही बस में 125 से ज्यादा यात्री थे. स्लीपर क्लास बस में ओवर लोडिंग सवारियां थीं. बस सुनसान इलाके में खड़ी रही. गनीमत रही कि इस दौरान उनके साथ कोई घटना घटित नहीं हुई. सवाल उठता है कि भारी भरकम टोल लेने वाले एक्सप्रेस वे ऑथोरिटी, सुरक्षा का दावा करने वाली पुलिस और परिवहन विभाग का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी रात में कहां रहे. दावा किया जाता है कि एक्सप्रेस वे पर लगातार गस्त की जाती है, लेकिन इस घटना को देखकर शायद लगता है कि यह केवल कागजों में ही हो रहा है.

homeuttar-pradesh

दिल्ली से बागेश्वर धाम जा रहे थे 125 लोग, रास्ते में आन पड़ी मुसीबत

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar