February 19, 2026
Trending

दिल्‍ली में सोमवार को इन इलाकों में नहीं आएगा पानी, जल बोर्ड का फरमान

  • April 17, 2025
  • 0

Delhi Jal Board News: अगर आप दिल्‍ली में रहते हैं तो आने वाले मंगलवार को आपको पानी की किल्‍लत का सामना करना पड़ सकता है. ऐसा हम नहीं

दिल्‍ली में सोमवार को इन इलाकों में नहीं आएगा पानी, जल बोर्ड का फरमान

Delhi Jal Board News: अगर आप दिल्‍ली में रहते हैं तो आने वाले मंगलवार को आपको पानी की किल्‍लत का सामना करना पड़ सकता है. ऐसा हम नहीं कर रहे हैं बल्कि दिल्‍ली जल बोर्ड की तरफ से इसकी जानकारी दी गई है. जल बोर्ड ने लोगों को पहले ही यह हिदायत दी है कि वो समय रहते पर्याप्‍त मात्रा में पानी को स्‍टोर कर ले ताकि बाद बाद में उन्‍हें पानी की कमी से परेशान ना होना पड़े. दिल्‍ली जल बोर्ड का कहना है कि पश्चिमी दिल्‍ली स्थित रणहोला मोड़ पर 1200 मिमी व्यास की द्वारका जल मुख्य पाइप लाइन का इंटरकनेक्शन कार्य होगा. जिसके कारण लोगों को करीब पांच घंटे तक समस्‍या का सामना करना पड़ सकता है.

Yashoraj IT Solutions

इन इलाकों में पानी की सप्‍लाई रहेगी प्रभावित
दिल्‍ली जल बोर्ड की तरफ से बताया गया कि 21 अप्रैल 2025 को 03:00 PM से 08:00 PM तक 5 घंटे के लिए जल आपूर्ति बाधित रहेगी. इसके चलते उद्यम नगर डीएसआईडीसी, ज्वाला पूरी R ब्लॉक, GH-12 पश्चिम विहार, ऋषाल गार्डन, चंदर विहार, रणहोला बापरोला, जय विहार GOC, चंचल पार्क, ई ब्लॉक हस्तसाल, विकास नगर GOC, उत्तम नगर GOC, जय विहार, ओम विहार 1-5, महारानी एन्क्लेव, राम चंदर एन्क्लेव, प्रताप एन्क्लेव, शिव विहार, राजन विहार, हस्तसाल विहार, प्रेस एन्क्लेव, आनंद विहार, गुरप्रीत नगर, डाल मिल रोड, यादव एन्क्लेव, रूप विहार, महेता एन्क्लेव, डिफेंस एन्क्लेव पार्ट -1, शिव विहार JJ कॉलोनी, दीप एन्क्लेव, गुप्ता एन्क्लेव, शक्ति विहार, DK रोड E-1-2-3 ब्लॉक, शिशरम पार्क, E-ब्लॉक ईस्ट उत्तम नगर, इंद्रा पार्क, इंद्रा पार्क एक्सटेंशन, रामदत्त एन्क्लेव, जैन पार्क, मटियाला एक्सटेंशन, सुखी राम पार्क, वनहे पार्क व अन्य आसपास के क्षेत्र में पानी की सप्‍लाई प्रभावित रहेगी.

DJB के टैंकर से भी मंगवा सकते हैं पानी

  1. 011- 23538495, 1916 – सेंट्रल कंट्रोल रूम
  2. 8527995818, 8527995819 – जल आपातकालीन नांगलोई
  3. 8527995818, 18001217744 – जल आपातकालीन नजफगढ़
  4. 9213975027 – जल आपातकालीन मधु विहार
  5. 9650373932 – बुदेला फिलिंग पॉइंट

द्वारका में भी पानी की सप्‍लाई रहेगी प्रभावित

जल बोर्ड का कहना है कि 21 अप्रैल 2025 को सुबह 10:00 AM से रात 10:00 PM तक 12 घंटे के लिए द्वारका में पानी की सप्‍लाई प्रभावित रहेगी. इसका कारण CT-4 और CT-6 द्वारका से निकलने वाली 1000 मिमी व्यास की फीडर लाइन का इंटरकनेक्शन कार्य बताया जा रहा है. इसकी वजह से यशोभूमि द्वारका, भारथल विलेज, धूलसिरस, बामनौली आदि और उनके आस-पास के इलाके.

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar