February 21, 2026
Trending

दिल्ली में यहां है 70 साल पुरानी कूलर मार्केट, 1500 में खरीदें बढ़िया Cooler

  • April 27, 2025
  • 0

Last Updated:April 27, 2025, 06:03 IST Delhi Famous Cooler Market: दिल्ली का कमला मार्केट 70 साल पुराना कूलर मार्केट है, जहां 125 से ज्यादा कूलर की दुकानें हैं.

दिल्ली में यहां है 70 साल पुरानी कूलर मार्केट, 1500 में खरीदें बढ़िया Cooler

Last Updated:

Delhi Famous Cooler Market: दिल्ली का कमला मार्केट 70 साल पुराना कूलर मार्केट है, जहां 125 से ज्यादा कूलर की दुकानें हैं. यहां 1500 से 18000 तक के कूलर आपको आसानी से मिल जाएंगे. यह मार्केट सुबह 10 से रात 8 बजे …और पढ़ें

X

Yashoraj IT Solutions
कूलर

कूलर मार्केट

हाइलाइट्स

  • दिल्ली का सबसे बड़ा और पुराना कूलर मार्केट कमला मार्केट में है.
  • यहां 1500 से 18000 तक के कूलर मिलते हैं.
  • मार्केट सुबह 10 से रात 8 बजे तक खुला रहता है.

दिल्ली: राजधानी दिल्ली में ज्यादातर पढ़ने वाले बच्चे और बाहर से आकर काम करने वाले लोग रहते हैं. वहीं, दिल्ली में बहुत ज्यादा गर्मी पड़ती है और इस बार भी दिन प्रतिदिन गर्मी बढ़ती जा रही है. जहां मिडिल क्लास के परिवार वाले लोग AC नहीं खरीद पाते हैं. इसलिए आज हम आपको दिल्ली एनसीआर के सबसे पुराने और सबसे बड़े कूलर मार्केट के बारे में बताने वाले हैं. जहां आपको पूरे दिल्ली के मुकाबले यहां सस्ते में कूलर मिल जाएगा. तो चलिए जानते हैं यह मार्केट कहां है और आप यहां से कैसे कूलर खरीद सकते हैं.

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के आगे कमला मार्केट में कूलर मार्केट लगता है. जहां साल के 12 महीने कुलर मिलते हैं. इस मार्केट के सबसे पुराने दुकानदार राकेश कुमार ने लोकल 18 की टीम से बात करते हुए बताया कि यह दिल्ली का 70 साल पुराना मार्केट है. जहां कुलर की खरीदारी करने के लिए लाइन से आपको 125 से ज्यादा दुकानें मिल जाएंगी. यहां आपको हर प्रकार के कुलर अच्छे क्वालिटी और अच्छे दाम में मिल जाएंगे.

जाने कूलर की कीमत

राकेश कुमार बताते हैं कि कुलर मार्केट में आपको 1500 से कुलर मिलने शुरू हो जाएंगे, जो की हाईएस्ट 18000 तक के इस मार्केट में कुलर मौजूद हैं. यहां आपके घर में लगाने से लेकर ऑफिस और फैक्ट्री तक के लिए कुलर मिल जाएंगे. वहीं, वह आगे बताते हैं कि यहां पर बहुत सी दुकान कूलर की मैन्युफैक्चरिंग करती हैं, जिस वजह से यहां दिल्ली के बाकी मार्केट के मुकाबले सस्ते में कुलर मिलते हैं.

जाने टाइम और लोकेशन
यह कूलर मार्केट सुबह 10:00 से लेकर रात 8:00 तक खुली रहती है, जिसकी लोकेशन की बात करें तो नजदीकी मेट्रो स्टेशन नई दिल्ली है. यहां आपको आपके बजट के हिसाब से कूलर मिल जाएगा.

homedelhi

दिल्ली में यहां है 70 साल पुरानी कूलर मार्केट, 1500 में खरीदें बढ़िया Cooler

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar