February 21, 2026
Trending

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पिकअप ने 10 सफाई कर्मचारियों को रौंदा, 7 की मौत

  • April 26, 2025
  • 0

Last Updated:April 26, 2025, 11:03 IST Haryana Big Accident: हरियाणा के मेवात में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर इब्राहिमबास गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सफाई कार्य में

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पिकअप ने 10 सफाई कर्मचारियों को रौंदा, 7 की मौत

Last Updated:

Haryana Big Accident: हरियाणा के मेवात में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर इब्राहिमबास गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सफाई कार्य में जुटे कर्मचारियों को टक्कर मार दी.

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पिकअप ने 10 सफाई कर्मचारियों को रौंदा, 6 की मौत

Yashoraj IT Solutions

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है.

हाइलाइट्स

  • एक्सप्रेसवे पर सफाई कर्मचारी झाड़ू लगा रहे थे.
  • तेजरफ्तार पिकअप ने 11 लोगों को रौंद दिया.
  • प्रशासन ने हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर यातायात को नियंत्रित किया.

नूंह. हरियाणा के नूंह में बड़ा हादसा हुआ है. यहां पर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसे में छह सफाई कर्मचारियों की मौत की खबर है, जबकि 5 गंभीर रूप से घायल हुए हैं. थाना फिरोजपुर झिरका सीमा के अंतर्गत दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर इब्राहिमबास गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सफाई कार्य में जुटे कर्मचारियों को टक्कर मार दी.

जानकारी के अनुसार, थाना फिरोजपुर झिरका सीमा के अंतर्गत दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर इब्राहिमबास गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सफाई में जुटे कर्मचारियों को टक्कर मार दी. इस भीषण हादसे में 6 सफाई कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा सुबह करीब 10:00 बजे हुआ, जब करीब 11 सफाई कर्मचारी एक्सप्रेसवे पर सफाई कार्य कर रहे थे. अचानक आई तेज रफ्तार पिकअप ने इन कर्मचारियों को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 6 कर्मचारियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घायल दो कर्मचारियों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है.

हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की. देखते ही देखते सड़क पर भारी भीड़ जमा हो गई. एंबुलेंस, रोड सुरक्षा एजेंसी के वाहन और पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं. हादसे की भयावहता ऐसी थी कि आसपास के लोग स्तब्ध रह गए. घटना इतनी भयावह थी कि इसकी खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई, लोग इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त कर रहे हैं और मृतकों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कर रहे हैं. कई यूजर्स ने सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग भी उठाई है.

मृतकों की पहचान बाकी, पुलिस जांच में जुटी

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और पिकअप चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है. पुलिस की ओर से बताया कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की मदद से हादसे की पूरी परिस्थितियों का पता लगाया जाएगा, यह हादसा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर होने वाली दुर्घटनाओं की कड़ी में एक और दुखद घटना है. इससे पहले भी इस एक्सप्रेसवे पर कई बार घने कोहरे, तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हादसे हो चुके हैं. इस घटना ने एक बार फिर एक्सप्रेसवे पर कार्यरत कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं. प्रशासन ने हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर यातायात को नियंत्रित किया और घटनास्थल को खाली कराया. घायलों के इलाज और मृतकों के परिजनों को सूचित करने की प्रक्रिया जारी है.

homeharyana

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पिकअप ने 10 सफाई कर्मचारियों को रौंदा, 6 की मौत

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar