February 20, 2026
Trending

दिल्ली के दयालपुर में चार मंजिला इमारत गिरी, मलबे से निकाले 14 लोग, 4 की मौत

  • April 19, 2025
  • 0

Last Updated:April 19, 2025, 06:59 IST Delhi Building Collapse: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर में चार मंजिला इमारत गिरने से बड़ा हादसा हुआ. रात 2:50 बजे सूचना मिलने पर

दिल्ली के दयालपुर में चार मंजिला इमारत गिरी, मलबे से निकाले 14 लोग, 4 की मौत

Last Updated:

Delhi Building Collapse: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर में चार मंजिला इमारत गिरने से बड़ा हादसा हुआ. रात 2:50 बजे सूचना मिलने पर 8 दमकल गाड़ियां भेजी गईं और 14 लोगों को सुरक्षित निकाला गया. मलबे से निकाले गए 4…और पढ़ें

दिल्ली के दयालपुर में चार मंजिला इमारत गिरी, मलबे से निकाले 14 लोग, 4 की मौत

Yashoraj IT Solutions

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर में चार मंजिला इमारत गिरने से बड़ा हादसा हुआ.

हाइलाइट्स

  • दयालपुर में चार मंजिला इमारत गिरी, बड़ा हादसा.
  • इमारत के मलबे से 14 लोगों को सुरक्षित निकाला गया.
  • जिन 14 लोगों को रेस्क्यू किया गया था, उनमें से चार लोगों ने दम तोड़ दिया.

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में देर रात बड़ा हादसा हो गया, जहां एक चार मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई. हादसे की सूचना रात 2:50 बजे दमकल विभाग को मिली, जिसके बाद तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया.

दिल्ली फायर सर्विस ने बताया कि मौके पर 8 दमकल गाड़ियां भेजी गईं और अब तक मलबे से 14 लोगों को सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, इमारत के मलबे से जिन 14 लोगों को रेस्क्यू किया गया था, उनमें से चार लोगों की मौत हुई है और 10 का इलाज चल रहा है.

अभी भी कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है. राहत व बचाव कार्य जारी है. स्थानीय पुलिस, दमकल कर्मी और बचाव दल मौके पर मौजूद हैं. बिल्डिंग गिरने के बाद NDRF को भी मौके पर रेस्क्यू के लिए बुलाया गया है, ताकि बिल्डिंग के अंदर फंसे हुए लोगों को निकाला जा सके.

अधिकारियों ने इमारत गिरने की वजह की जांच शुरू कर दी है. शुरुआती अनुमान में निर्माण में लापरवाही और जर्जर ढांचे को हादसे का कारण बताया जा रहा है.

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…

homedelhi

दिल्ली के दयालपुर में चार मंजिला इमारत गिरी, मलबे से निकाले 14 लोग, 4 की मौत

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar