Omar Abdullah On IGI Air Port and Indigo: भारत की कई एयरलाइंस अपनी बदतर सर्विस के लिए बदनाम है. मीडिया में फ्लाइट की देरी, डाइवर्जन, बिना एसी के घंटो पैसेंजर्स को इंतजार कराना या सड़ी-गली सीटों की खबर रोजाना देखने को मिलती है. आम पैसेंजर्स के साथ ऐसा होता है तो एयरलाइंस भी दरकिनार कर देती है. मगर, कई बार वीआईपी नेताओं ने भी फ्लाइट और एयरपोर्ट की बदतर सर्विस को लेकर लताड़ा है. इसी क्रम में जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला भी शामिल हो गए हैं. उन्होंने शनिवार को देर रात इंडिगो की फ्लाइट डाइवर्ट होने पर दिल्ली एयरपोर्ट अथॉरिटी को लताड़ा है.
उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर दिल्ली एयरपोर्ट पर भड़ास निकाली है. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है, ‘दिल्ली एयरपोर्ट इस शीट शो…(मेरी फ्रेंच भाषा के लिए क्षमा करें, लेकिन मैं विनम्र होने के मूड में नहीं हूं). जम्मू से निकलने के बाद 3 घंटे हवा में रहने के बाद हमें जयपुर के लिए डायवर्ट कर दिया गया. इसलिए मैं यहां सुबह 1 बजे विमान की सीढ़ियों पर ताज़ी हवा का आनंद ले रहा हूं. मुझे नहीं पता कि हम यहां से किस समय निकलेंगे.’ हालांकि, उन्होंने उसी पोस्ट पर सुबह के 3 बजकर 40 मिनट पर पोस्ट किया कि अगर किसी को आश्चर्य हो रहा हो, तो मैं सुबह 3:00 बजे के बाद ही दिल्ली पहुंच गया था 🤬🥱