March 11, 2026
Trending

दिल्‍लीवालों मकान या प्रॉपर्टी किराये पर देने से पहले सौ बार सोचें

  • April 14, 2025
  • 0

Last Updated:April 14, 2025, 13:45 IST Delhi Cow Slaughter News: दिल्‍ली में तमाम तरह की सुरक्षा व्‍यवस्‍था के बावजूद कई बार ऐसी घटनाएं सामने आती हैं, जब पुलिसवालों

दिल्‍लीवालों मकान या प्रॉपर्टी किराये पर देने से पहले सौ बार सोचें

Last Updated:

Delhi Cow Slaughter News: दिल्‍ली में तमाम तरह की सुरक्षा व्‍यवस्‍था के बावजूद कई बार ऐसी घटनाएं सामने आती हैं, जब पुलिसवालों के भी होश उड़ जाते हैं. महानगर के वसंत कुंज इलाके से ऐसा ही मामला सामने आया है.

दिल्‍लीवालों मकान या प्रॉपर्टी किराये पर देने से पहले सौ बार सोचें

Yashoraj IT Solutions

दिल्‍ली के वसंत कुंज इलाके में स्थित एक गोदाम में गो हत्‍या का मामला सामने आया है. (सांकेतिक तस्‍वीर)

नई दिल्‍ली. देश की राजधानी होने के नाते दिल्‍ली में सुरक्षा की काफी सख्‍त व्‍यवस्‍था रहती है. चप्‍पे-चप्‍पे पर दिल्‍ली पुलिस के जवानों की तैनाती रहती है. इसके बावजूद कई बार ऐसी घटनाएं सामने आती हैं, जिससे आमलोगों के साथ ही पुलिस के भी होश उड़ जाते हैं. एक बार फिर से दिल्‍ली में ऐसा ही एक वाकया सामने आया है. महानगर के जफराबाद इलाके का रहने वाला एक शख्‍स वसंत कुंज इलाके में गोदाम किराया पर लिया था. इसके बाद उसने वहां गैरकानूनी काम करना शुरू कर दिया. एक दिन पुलिस को पीसीआर कॉल मिली और इसका भंडाफोड़ हुआ.

अधिकारियों ने बताया कि साउथवेस्‍ट दिल्‍ली के वसंत कुंज इलाके में एक गोदाम का जानवरों के अवैध व्‍यापार के लिए इस्‍तेमाल किए जाने की सूचना मिली थी. गोदाम में कथित तौर पर गो हत्‍या की जाती थी. इस मामले में एक आरेापी को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान 36 साल के अजीम रिजवी उर्फ राजा के तौर पर की गई है. वह मूल रूप से नॉर्थईस्‍ट दिल्‍ली के जफराबाद इलाके का रहने वाला बताया गया है. अधिकारियों को संदेह है कि जानवरों के अवैध व्‍यापार के इस धंधे में तीन और लोग शामिल हैं.

होटल में बुक कराया रूम, कॉल गर्ल के लिए WhatsApp नंबर पर किया मैसेज, फिर रात को हुआ चौंकाने वाला कांड

जब पुलिस को मिली PCR कॉल
अधिकारियों ने आगे बताया कि पुलिस को 12 अप्रैल 2025 को पीसीआर कॉल मिली और वे क्राइम टीम और फोरेंसिक अधिकारियों के साथ मौके पर गए. एक सीनियर अधिकारी ने बताया, ‘उन्होंने एक व्यक्ति से झूठे बहाने से गोदाम किराए पर लिया था और इसका इस्तेमाल अवैध व्यापार के लिए कर रहे थे.’ पुलिस ने बताया कि गाय का शव बरामद कर लिया गया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए शवगृह भेज दिया गया है. बता दें कि देश में गो हत्‍या का मामला हमेशा से काफी संवेदनशील रहा है. इस तरह की घटनाओं पर पुलिस की भी पैनी नजर रहती है.

किराये पर मकान देने से पहले बरतें सावधानी
पुलिस ने घटना के सिलसिले में बताया कि प्रारंभिक जांच के बाद बीएनएस, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम समेत अन्‍य कानून की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने कहा कि घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं. इस मामले में फिलहाल आगे की जांच की जा रही है. बता दें कि किराया पर मकान या अन्‍य तरह प्रॉपर्टी लेकर वहां गैरकानूनी गतिविधियां चलाने के मामले अक्‍सर सामने आते रहते हैं. लोग फर्जी पहचान पत्र के जरिये मकान किराये पर ले लेते हैं. पुलिस प्रशासन की ओर से समय-समय पर मकान मालिकों को इस बाबत सावधान किया जाता है, ताकि किराएदारों का प्रॉपर तरीके से वेरिफिकेशन किया जा सके.

homedelhi-ncr

दिल्‍लीवालों मकान या प्रॉपर्टी किराये पर देने से पहले सौ बार सोचें

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar