दिल्लीवालों के घरों में जलेंगे घी के दीये, CM रेखा गुप्ता ने कर दिया इंतजाम
- April 26, 2025
- 0
Last Updated:April 26, 2025, 13:23 IST Delhi News: दिल्ली में सरकार बदलने के बाद कई बदलाव किए जा रहे हैं. रेखा गुप्ता की सरकार ने जबसे कमान संभाली
Last Updated:April 26, 2025, 13:23 IST Delhi News: दिल्ली में सरकार बदलने के बाद कई बदलाव किए जा रहे हैं. रेखा गुप्ता की सरकार ने जबसे कमान संभाली
Last Updated:
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकार ने आरोग्य मंदिर में नियुक्तियों को लेकर बड़ा फैसला किया है. (फोटो: पीटीआई)
नई दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली में जबसे आम आदमी पार्टी की सरकार गई है और भाजपा सत्ता में आई है, कुछ न कुछ बदलाव लगातार किया जा रहा है. पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की महत्वाकांक्षी मोहल्ला क्लीनिक प्रोजेक्ट पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए गए थे. भाजपा ने इसको लेकर आम आदमी पार्टी की सरकार पर लगातार हमला बोला था. तकरीबन ढाई दशक के बाद दिल्ली की सत्ता में आई भाजपा ने मोहल्ला क्लीनिक को बंद करने और ग्रासरूट लेवल पर हेल्थ सिस्टम को दुरुस्त करने के लिए नई योजना लाने का भी ऐलान किया है. बदली नीतियों के तहत सबसे पहले दिल्ली में भी आयुष्मान भारत स्कीम को लॉन्च करने का फैसला लिया गया. साथ ही मोहल्ला क्लीनिक को बंद कर आरोग्य मंदिर ओपन करने की प्रक्रिया शुरू की गई. अब इसी आरोग्य मंदिर को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बड़ा ऐलान किया है. दिल्ली सरकार की इस पहल से बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार का मौका मिलेगा और उनके घर भी घी के दीये जलेंगे.
दरअसल, दिल्ली सरकार ने आरोग्य मंदिर में वेतन पर स्टाफ की नियुक्ति करने की घोषणा की है. मोहल्ला क्लीनिक का स्थान लेने जा रहे केंद्र सरकार के शहरी आरोग्य मंदिर में अब नियुक्त डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ को मासिक वेतन मिलेगा. यानी उनको हर महीने सैलरी के आधार पर नियुक्त किया जाएगा. अब राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) की तर्ज पर तब वेतनमान (Payscale) पर नियुक्ति की जाएगी. दिल्ली सरकार ने साफ कर दिया कि आरोग्य मंदिर में नियुक्त डॉक्टरों और अन्य स्टाफ के लिए अब दैनिक वेतन का मॉडल नहीं अपनाया जाएगा. गरीब-गुरबों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए केजरीवाल सरकार ने मोहल्ला क्लीनिक का लॉन्च किया था. उस वक्त विपक्ष में रही बीजेपी मोहल्ला क्लीनिक में भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाती रही थी. सत्ता में आने पर दिल्ली हेल्थ सिस्टम पर विधानसभा में कैग की रिपोर्ट भी पेश की गई. इसके साथ ही मोहल्ला क्लीनिक का शटर डान कर आरोग्य मंदिर खोलने का निर्णय लिया गया.
पहले चरण में खुलेंगे 80 आरोग्य मंदिर
रेखा गुप्ता की सरकार दिल्ली की मौजूदा स्वास्थ्य व्यवस्था को बदलने की दिशा में लगातार काम कर रही है. इस नीति के तहत दिल्लीभर में आरोग्य मंदिर खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, ताकि आमलोगों को सस्ते या फिर मुफ्त में बेसिक हेल्थ सर्विस का लाभ मिल सके. जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में पहले चरण में 80 आरोग्य मंदिरों की स्थापना का काम शुरू हो गया है. इन आरोग्य मंदिर का उद्देश्य लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं और इलाज उपलब्ध कराना है. अब नए बनने वाले आरोग्य मंदिर भी सरकारी या फिर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की खाली जमीन पर बनाए जाएंगे. किराए पर चल रहे मोहल्ला क्लीनिक को सरकारी इमारत में ट्रांसफर किया जाएगा.
आरोग्य मंदिर में क्या खास
आम आदमी पार्टी की ओर से शुरू किए गए मोहल्ला क्लीनिक में सामान्य बीमारियों जैसे सर्दी, बुखार, खांसी और फ्लू का इलाज होता था. आयुष्मान आरोग्य मंदिर में इसका दायरा बढ़ा दिया गया है. आरोग्य मंदिरों में अब महिलाओं की डिलीवरी और उसके बाद देखभाल, पांच तरह के कैंसर की स्क्रीनिंग, गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए टीकाकरण और 8 तरह के ब्लड टेस्ट कराए जा सकेंगे. इसके अलावा, 16 तरह की जांच भी शामिल होगी. वहीं, डायबिटीज और हाइपरटेंशन की जांच और दवाएं भी पूरी तरह से मुफ्त रहेंगी.
