February 20, 2026
Trending

थरूर की कूटनीति लाई रंग, 48 घंटे में ही इस देश को पाक प्रेम से करना पड़ा तौबा

  • May 31, 2025
  • 0

Last Updated:May 31, 2025, 07:00 IST भारत की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कोलंबिया ने पाकिस्तान के प्रति सहानुभूति वाला बयान वापस लिया. शशि थरूर ने कोलंबिया के

थरूर की कूटनीति लाई रंग, 48 घंटे में ही इस देश को पाक प्रेम से करना पड़ा तौबा

Last Updated:

भारत की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कोलंबिया ने पाकिस्तान के प्रति सहानुभूति वाला बयान वापस लिया. शशि थरूर ने कोलंबिया के रुख पर नाराजगी जताई थी.

थरूर की कूटनीति लाई रंग, 48 घंटे में ही इस देश को पाक प्रेम से करना पड़ा तौबा

Yashoraj IT Solutions

शशि थरूर के नाराजगी जताने के बाद कोलंबिया ने पाकिस्तान को लेकर अपना बयान वापस लिया.

आतंकवाद के खिलाफ भारत की जीरो टॉलरेंस नीति और पाकिस्तान को वैश्विक मंचों पर बेनकाब करने के प्रयासों को एक बड़ी सफलता मिली है. कोलंबिया, जिसने पहले पाकिस्तान में जानमाल के नुकसान पर सहानुभूति जताई थी, अब अपने उस बयान को वापस ले चुका है.

दरअसल अमेरिका महाद्वीप के दौरे पर गए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने बोगोटा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कोलंबिया सरकार के रुख पर नाराजगी जताई थी. उन्होंने कहा कि भारत को इस बात से निराशा हुई कि कोलंबियाई सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान में हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया, जबकि पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के प्रति कोई सहानुभूति नहीं जताई.

थरूर ने कहा, ‘हमें कोलंबियाई सरकार की प्रतिक्रिया से थोड़ी निराशा हुई, जिन्होंने भारत के हमलों के बाद पाकिस्तान में जान गंवाने वालों के लिए गहरी संवेदना व्यक्त की, लेकिन आतंकवाद के पीड़ितों के लिए नहीं. हम अपने कोलंबियाई मित्रों से कहना चाहेंगे कि आतंक फैलाने वालों और उसका मुकाबला करने वालों के बीच कोई तुलना नहीं हो सकती. जो हमला करते हैं और जो आत्मरक्षा करते हैं, उनके बीच कोई समानता नहीं हो सकती. अगर इस मुद्दे पर कोई गलतफहमी है, तो हम उसे दूर करने के लिए यहां हैं.”

दरअसल भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने कोलंबिया की उप विदेश मंत्री रोजा योलांडा विल्लाविसेन्सियो से शुक्रवार को बोगोटा में मुलाकात की थी. इस दौरान एएनआई से बातचीत में उन्होंने कहा कि उन्हें अब इस विषय पर पूरी जानकारी है और वे बातचीत जारी रखने के लिए आश्वस्त हैं. थरूर ने इस मुलाकात के बाद बताया कि उप मंत्री ने सौहार्दपूर्ण ढंग से स्वीकार किया कि जिस बयान को लेकर भारत ने चिंता जताई थी, वह अब वापस ले लिया गया है और कोलंबिया अब भारत की स्थिति को भली-भांति समझता है.

authorimg

Saad Omar

An accomplished digital Journalist with more than 13 years of experience in Journalism. Done Post Graduate in Journalism from Indian Institute of Mass Comunication, Delhi. After Working with PTI, NDTV and Aaj T…और पढ़ें

An accomplished digital Journalist with more than 13 years of experience in Journalism. Done Post Graduate in Journalism from Indian Institute of Mass Comunication, Delhi. After Working with PTI, NDTV and Aaj T… और पढ़ें

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखें
homeworld

थरूर की कूटनीति लाई रंग, 48 घंटे में ही इस देश को पाक प्रेम से करना पड़ा तौबा

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar