February 20, 2026
Trending

तैयार था दूल्‍हा, निकलनी थी बारात, पुलिस के साथ पहुंची महिला, मचा कोहराम

  • April 20, 2025
  • 0

Last Updated:April 20, 2025, 19:26 IST अमेठी के दखिन गांव में एक शादी के दौरान दूल्‍हा और बारात पूरी तरह से तैयार थी और तभी अचानक मुसाफिरखाना कोतवाली

तैयार था दूल्‍हा, निकलनी थी बारात, पुलिस के साथ पहुंची महिला, मचा कोहराम

Last Updated:

अमेठी के दखिन गांव में एक शादी के दौरान दूल्‍हा और बारात पूरी तरह से तैयार थी और तभी अचानक मुसाफिरखाना कोतवाली पुलिस वहां पहुंच गई.पुलिस के साथ एक महिला भी थी, जिसे देखकर दूल्‍हा और उसके परिजन हक्‍का-बक्‍का रह …और पढ़ें

तैयार था दूल्‍हा, निकलनी थी बारात, पुलिस के साथ पहुंची महिला, मचा कोहराम

Yashoraj IT Solutions

अमेठी में महिला ने शादी में जमकर हंगामा किया.

हाइलाइट्स

  • दूल्हे की पहली पत्नी पुलिस के साथ पहुंची.
  • हाईकोर्ट के आदेश पर शादी रोकी गई.
  • दूल्हे को पुलिस थाने ले गई.

अमेठी: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के दखिन गांव में रविवार को एक शादी उस समय नाटकीय रूप से रुक गई, जब बारात निकलने की तैयारी हो रही थी. अचानक पुलिस दूल्हे के घर पहुंच गई. पुलिस के साथ पहुंची महिला कोई और नहीं, बल्कि दूल्हे अमित सोनी की पहली पत्नी कामिनी थी, जिसे देखकर दूल्हे और उसके परिवार वाले हक्के-बक्के रह गए. कामिनी को वहां देखना किसी को पसंद नहीं आया, इसके बाद वहां कामिनी को वहां से चले जाने को कहा गया. यह बात तुरंत लड़की वालों तक पहुंच गई. यहां नजारा एकदम से बदल गया. परिजनों के सामने दूल्‍हे को पुलिस अपने साथ ले गई.

मिली जानकारी के अनुसार, अमित सोनी का विवाह अप्रैल 2019 में कामिनी के साथ हुआ था. हालांकि, परिस्थितियों के चलते दोनों के बीच मतभेद हो गए थे. आरोप है कि अमित सोनी ने कामिनी को बिना किसी पूर्व सूचना के फैमली कोर्ट से तलाक का आदेश प्राप्त कर लिया था. जब अमित और उसके परिवार वाले दूसरी शादी की तैयारियों में जुटे थे और मेहमानों को निमंत्रण पत्र बांटे जा रहे थे, तब कामिनी ने इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया. याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने फैमली कोर्ट के तलाक के आदेश पर रोक (स्टे ऑर्डर) जारी कर दिया. इस आदेश के साथ ही कामिनी पुलिस को लेकर सीधे अमित के घर पहुंच गई, जहां उसकी दूसरी शादी की रस्में चल रही थीं और बारात निकालने की तैयारी थी.

अमेठी के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) हरेंद्र कुमार ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हाईकोर्ट के स्टे ऑर्डर के अनुपालन में दूल्हे अमित सोनी को थाने लाया गया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद इस शादी पर तत्काल रोक लगा दी गई है. पुलिस मामले की आगे की कानूनी प्रक्रिया का पालन कर रही है. इस अप्रत्याशित घटनाक्रम से दूल्हे के घर में मातम छा गया. वहीं, बारात में शामिल होने के लिए आए मेहमान भी हैरान और परेशान दिखे. पहली पत्नी के अचानक पुलिस के साथ पहुंचने और शादी रुकवाने की इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है.

homeuttar-pradesh

तैयार था दूल्‍हा, निकलनी थी बारात, पुलिस के साथ पहुंची महिला, मचा कोहराम

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar