February 20, 2026
Trending

तेज प्रताप यादव उड़ाएंगे फाइटर प्लेन? लाइसेंस शेयर कर जताई मंशा

  • May 8, 2025
  • 0

Last Updated:May 08, 2025, 00:03 IST Tej Pratap Yadav News: लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अक्सर अपने बयानों के लिए सुर्खियों में रहते हैं.

तेज प्रताप यादव उड़ाएंगे फाइटर प्लेन? लाइसेंस शेयर कर जताई मंशा

Last Updated:

Tej Pratap Yadav News: लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अक्सर अपने बयानों के लिए सुर्खियों में रहते हैं. अब उन्होंने भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सराहना करते हुए जोश भरा पोस्ट किया.

तेज प्रताप यादव उड़ाएंगे फाइटर प्लेन? लाइसेंस शेयर कर जताई मंशा

Yashoraj IT Solutions

तेज प्रताप यादव ने एक्स हेंडल पर फोटो शेयर किया. (फोटो साभार- एक्स)

पटनाः पाकिस्तान के खिलाफ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद से देश में जोश का माहौल है. भारत ने पाक पर हमला कर कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला लिया है. अब राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया हेंडल एक्स पर पोस्ट साझा किया है. जिसमें उन्होंने भारतीय सेना की सराहना की. साथ ही लिखा कि “पायलट की ट्रेनिंग अगर देश के काम आ सकती है तो, मैं तेज प्रताप यादव हर समय देश की सेवा के लिए तत्पर हूं” इसके साथ ही उन्होंने अपने फ्लाइंग लाइसेंस की फोटो शेयर की है.

लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अक्सर अपने बयानों के लिए सुर्खियों में रहते हैं. अब उन्होंने भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सराहना करते हुए जोश भरा पोस्ट किया. जिसमें अपने प्राण देश के लिए न्यौछावर करने की बात कही है. उन्होंने लिखा कि- “पायलट की ट्रेनिंग अगर देश के काम आ सकती है तो, मैं तेज प्रताप यादव हर समय देश की सेवा के लिए तत्पर हूं. आपके जानकारी के लिए बता दूं कि मैंने भी पायलट की ट्रेनिंग ले रखी है और देश के लिए मेरी जान भी चली जाए तो अपने आपको भाग्यशाली समझुंगा.”


source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar