BSEB Sakshamta Pariksha : बिहार में सक्षमता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने तीसरे, चौथे और पांचवें चरण की सक्षमता परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है. बिहार बोर्ड के चयरमैन आनंद किशोर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि तीसरे चरण की सक्षमता परीक्षा 10 से 15 मई 2025 तक होगी. इसके लिए कुल 30221 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है. उन्होंने बताया कि तीसरे चरण की सक्षमता परीक्षा का रिजल्ट 31 मई तक जारी कर दिए जाने का लक्ष्य रखा गया है.
तीसरे चरण की सक्षमता परीक्षा के लिए आवेदन कक्षा 1 से 5, 6 से 8, 9 से 10 और 11-12 के लिए आमंत्रित किए गए थे. शिक्षकों की सक्षमता परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड मोड (CBT) में होगी. इसकी अवधि 2 घंटे 30 मिनट होगी.
चौथे-पांचवें चरण के लिए जून और जुलाई में आवेदन
बिहार बोर्ड आनंद किशोर ने बताया कि तीसरे चरण की सक्षता परीक्षा में असफल हुए शिक्षक चौथे चरण के लिए आवेदन 2 और तीन जून को आवेदन कर सकेंगे. चौथे चरण में भी असफल हुए शिक्षक पांचवें चरण के लिए 2 और 3 जुलाई को आवेदन कर सकेंगे.
एसटीईटी पर कोई फैसला नहीं
बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि STET पर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है. शिक्षा विभाग की ओर से इस संबंध में बोर्ड को कोई निर्देश नहीं मिला है. उन्होंने कहा कि इसको लेकर भ्रामक खबरों से बचा जाए.