ठंड से अभी राहत नहीं, झारखंड के इन जिलों में आज 4° तक गिरेगा पारा, जानें अपडेट

Agency:News18 Jharkhand
Last Updated:
Jharkhand Weather Update Today: झारखंड में ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं है. आज भी कड़ाके की ठंड पड़ेगी. खासकर उत्तरी झारखंड के जिलों में 4 डिग्री तक न्यूनतम तापमान के जाने की संभावना है. जानें अपडेट…

झारखंड में अभी ठंड से राहत नहीं.
रांची. बीते 24 घंटे में झारखंड की राजधानी रांची में कड़ाके की ठंड देखी गई. लेकिन, शीतलहर ने धूप को भी फेल कर दिया. हाथ-पैर जमाने वाली ठंड की वजह से सड़कें भी सुनसान दिखीं. वहीं, सिमडेगा का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक चला गया. रांची में शीतलहर 10 से 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलती रही. इससे तापमान गिरता गया.
वहीं, बुधवार के मौसम की बात करें तो आज भी ठंड से कोई राहत मिलने वाली नहीं है. कुछ जिले ऐसे हैं, जहां पर आंशिक बादल छाए रहेंगे. दिन में भी कश्मीर जैसी ठंड का एहसास होगा. आसमान पूरी तरह साफ रहेगा और धूप भी निकलेगी, लेकिन हिमालय की हवाएं राहत देने वाली नहीं हैं. सुबह में कोहरा देखने को मिलेगा और शाम में शीतलहर.
यहां गिरेगा आज पारा
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले 24 घंटों के दौरान रांची समेत राज्य के दक्षिणी भागों में मौसम साफ रहेगा. जबकि, उत्तर में पलामू, गढ़वा, चतरा, हजारीबाग, गिरिडीह तथा संताल परगना के जिलों में हल्के बादल छा सकते हैं. आंशिक बादल छाने की वजह से यहां पर दिन में भी कड़ाके की ठंड देखने को मिलेगी. वहीं, शाम में शीतलहर की संभावना है. न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक भी जा सकती है, इसलिए लोग सचेत होकर रहे.
इन जिलों में कोहरे का अलर्ट
वहीं, दुमका, पाकुड़, साहिबगंज, गोड्डा, पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां व सिमडेगा में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. यहां पर आइसोलेटेड डेंस फोग देखने को मिलेगा और खासतौर पर मौसम विभाग ने सुबह में जब तक धूप न निकले तब तक यात्रा पर न जाने की चेतावनी जारी की है.
जिलों का संभावित तापमान
संभावित तापमान की बात करें तो देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ व साहिबगंज में अधिकतम 26 व न्यूनतम 11 डिग्री, कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू में अधिकतम 28 डिग्री व न्यूनतम 10 डिग्री, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला अधिकतम 27 डिग्री व न्यूनतम 10 डिग्री, पूर्वी व पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला खरसावां व सिमडेगा अधिकतम 29 व न्यूनतम 13 डिग्री दर्ज किया जा सकता है.
Ranchi,Jharkhand
January 22, 2025, 06:02 IST
