February 20, 2026
Trending

ट्रंप को हटाओ और जेडी वेंस को प्रेसीडेंड बनाओ… एलन मस्क ने क्यों भरी हुंकार

  • June 6, 2025
  • 0

Last Updated:June 06, 2025, 06:37 IST Elon Musk VS Trump: डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क की दोस्ती अब दुश्मनी में बदल गई है. मस्क ने ट्रंप को हटाने

ट्रंप को हटाओ और जेडी वेंस को प्रेसीडेंड बनाओ… एलन मस्क ने क्यों भरी हुंकार

Last Updated:

Elon Musk VS Trump: डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क की दोस्ती अब दुश्मनी में बदल गई है. मस्क ने ट्रंप को हटाने की बात कही और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को लाने की वकालत की. ट्रंप ने मस्क की कंपनियों के ठेके खत्म करने की …और पढ़ें

ट्रंप को हटाओ और जेडी वेंस को प्रेसीडेंड बनाओ... एलन मस्क ने क्यों भरी हुंकार

Yashoraj IT Solutions

एलन मस्क ने ट्रंप को हटाने की मांग कर दी है. (Reuters)

हाइलाइट्स

  • एलन मस्क ने ट्रंप को हटाने की वकालत की
  • मस्क ने जेडी वेंस को राष्ट्रपति बनाने का समर्थन किया
  • ट्रंप ने मस्क की कंपनियों के ठेके खत्म करने की धमकी दी

वाशिंगटन: एक वक्त था जब डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क की दोस्ती के चर्चे थे. मस्क ने ट्रंप को राष्ट्रपति बनाने के लिए जी-जान लगा दी थी, लेकिन अब हालात ऐसे हैं कि दोनों में खुली दुश्मनी छिड़ गई है. अमेरिका में बिजनेसमैन और राष्ट्रपति के बीच चलने वाली नौटंकी के मजे अब पूरी दुनिया ले रही है. इस बीच एलन मस्क ने ट्रंप को हटाने की बात कर दी है. इसके साथ ही उन्होंने उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को लाने की वकालत की. बात शुरू हुई ट्रंप के ‘बिग ब्यूटीफुल बिल’ से, जो एक टैक्स और खर्च का कानून है. मस्क ने इसे जमकर कोसा, कहा कि ये बिल बजट को बिगाड़ेगा और बेकार खर्चों का अड्डा है.

अपनी आलोचना से नाराज ट्रंप ने पलटवार किया, ‘मस्क को बिल की पूरी खबर थी, लेकिन जब इलेक्ट्रिक गाड़ियों की सब्सिडी कटने की बात आई, तब उन्हें दिक्कत हुई.’ मस्क ने जवाब में तंज कसा, ‘ये बिल रातोंरात पास हुआ, कोई पढ़ भी नहीं पाया. मुझे तो दिखाया भी नहीं गया!’ मामला तब और गर्म हो गया जब मस्क ने X पर दावा किया कि ट्रंप का नाम यौन अपराधी जेफ्री एप्स्टीन की फाइल्स में है. उन्होंने लिखा, ‘इसलिए फाइल्स को छिपाया जा रहा है. सच सामने आएगा!’


source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar