January 29, 2026
Info Tech

टेक्नोलॉजी की दुनिया से आपके लिए आज की 5 महत्वपूर्ण खबरें

  • July 1, 2025
  • 0

टेक्नोलॉजी के सेगमेंट में आपके लिए महत्वपूर्ण और दिलचस्प आज की कुछ प्रमुख खबरों का सार हम यहां पेश कर रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों से एरियल टैक्सी के कॉन्सेप्ट

टेक्नोलॉजी की दुनिया से आपके लिए आज की 5 महत्वपूर्ण खबरें
टेक्नोलॉजी के सेगमेंट में आपके लिए महत्वपूर्ण और दिलचस्प आज की कुछ प्रमुख खबरों का सार हम यहां पेश कर रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों से एरियल टैक्सी के कॉन्सेप्ट को डिवेलप किया जा रहा है। दुबई ने एरियल टैक्सी की पहली टेस्ट फ्लाइट को सफलता से पूरा कर लिया है। इसके अलावा अन्य दिलचस्प खबरों को विस्तार से पढ़ने के लिए आप इनके साथ दिए गए लिंक पर आप क्लिक कर सकते है। 

Yashoraj IT Solutions

1. दुबई में एरियल टैक्सी की हुई सफल टेस्ट फ्लाइट, 160 किलोमीटर की रेंज

  बड़े देशों में एरियल टैक्सी की जल्द शुरुआत हो सकती है। दुबई ने एरियल टैक्सी की पहली टेस्ट फ्लाइट को सफलता से पूरा कर लिया है। यह शहरों में ट्रांसपोर्ट के लिए बेहतर हो सकती है। इसके लिए फुली इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेक-ऑफ और लैंडिंग एयरक्राफ्ट का इस्तेमाल किया गया है। इस खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें। 

2. Google जल्द लॉन्च करेगी Pixel 10 सीरीज, मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी

  अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी Google की Pixel 10 सीरीज को अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है। इस सीरीज के Pixel 10 Pro और Pixel 10 Pro XL के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इन स्मार्टफोन्स में Tensor  G5 चिपसेट और 16 GB तक RAM हो सकता है। इस खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें। 

3. IRCTC RailOne सुपर ऐप डाउनलोड के लिए उपलब्ध, अब सारी रेलवे सर्विस एक जगह पर

 रेलवे टिकट से लेकर खाना आर्डर करने तक, सब कुछ होगा मात्र एक क्लिक की दूरी पर। IRCTC ने अपने नए Super App ‘RailOne’ को लाइव कर दिया है, जिसे हजारों यात्रियों की सुविधा के लिए कुछ महीनों पहले घोषित किया गया था। इस ऐप को Centre for Railway Information Systems (CRIS) और IRCTC की साझेदारी में बनाया गया है। इस खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें। 

4. Redmi Turbo 5 Pro में मिल सकती है 8,000mAh की पावरफुल बैटरी

   चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Redmi का Turbo 5 Pro जल्द लॉन्च किया जा सकता है। यह इस वर्ष की शुरुआत में पेश किए गए कंपनी के Turbo 4 Pro की जगह लेगा। हालांकि, Redmi ने नए स्मार्टफोन की पुष्टि नहीं की है। इस स्मार्टफोन के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस खबर को विस्तार से पड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

5. Moto G96 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल Sony Lytia कैमरा

 बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Motorola का G96 5G अगले सप्ताह देश में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के प्रमुख फीचर्स के बारे में कंपनी ने जानकारी दी है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 7s Gen 2 दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony कैमरा होगा। इस खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें। 

 

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar