झारखंड में कोरोना से पहली मौत की पुष्टि, स्वास्थ्य विभाग हुआ सतर्क
- June 10, 2025
- 0
Last Updated:June 10, 2025, 16:53 IST corona virus death in Jharkhand: रिम्स के ट्रॉमा सेंटर में पहले भी कोरोना के मरीजों का इलाज होता रहा है. लेकिन इस
Last Updated:June 10, 2025, 16:53 IST corona virus death in Jharkhand: रिम्स के ट्रॉमा सेंटर में पहले भी कोरोना के मरीजों का इलाज होता रहा है. लेकिन इस
Last Updated:

झारखंड में कोरोना वायरस ने एक बार फिर दस्तक दे दी है और दुखद खबर ये है कि इस बीमारी से राज्य में पहली मौत की पुष्टि हो गई है. रांची के रिम्स (रांची इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज) के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती एक 44 साल के मरीज की मौत हो गई. यह मरीज कोरोना वायरस से संक्रमित था और कई गंभीर बीमारियों से भी जूझ रहा था. डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उसकी हालत बिगड़ती चली गई और आखिरकार उसने दम तोड़ दिया. यह खबर झारखंड के लिए चिंता का सबब बन गई है, क्योंकि कोरोना के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं.
रिम्स के ट्रॉमा सेंटर में पहले भी कोरोना के मरीजों का इलाज होता रहा है. लेकिन इस बार मरीज की मौत ने स्वास्थ्य विभाग को और सतर्क कर दिया है. अस्पताल में भर्ती मरीजों की निगरानी बढ़ा दी गई है और टेस्टिंग की रफ्तार भी तेज कर दी गई है. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, झारखंड में अभी कोरोना के एक्टिव केस बहुत कम हैं, लेकिन खतरा टला नहीं है. लोगों को वैक्सीन की बूस्टर डोज लेने की सलाह दी जा रही है, खासकर उन लोगों को जो पहले से डायबिटीज, हार्ट या किडनी की बीमारी से जूझ रहे हैं.
राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं, बल्कि सावधानी बरतें. अगर किसी को बुखार, खांसी या सांस लेने में तकलीफ जैसी शिकायत हो, तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं. साथ ही, भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क जरूर पहनें और बार-बार हाथ धोएं. ये छोटे-छोटे कदम कोरोना से जंग में बड़ा असर डाल सकते हैं.
