झारखंड में अब गर्मी, अधिकतम-न्यूनतम तापमान में वृद्धि शुरू, जानें होली तक हाल

Last Updated:
Jharkhand Weather Update Today: झारखंड में अब गर्मी का दौर शुरू हो चुका है. मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान बढ़ रहा है. यही हाल रहा तो होली पर भीषण गर्मी होगी. जानें सब

झारखंड में अब शुरू होगा गर्मी का दौर.
हाइलाइट्स
- झारखंड में तापमान में वृद्धि शुरू हो गई है
- अधिकतम तापमान 34-38 डिग्री तक पहुंच सकता है
- होली तक भीषण गर्मी की संभावना है
रांची. झारखंड की राजधानी रांची में बीते 24 घंटे में मौसम शुष्क रहा. दोपहर में कर्कश धूप के साथ शाम में ठंडी हवा चली. यही हाल प्रदेश के अन्य जिलों का भी रहा. वहीं, न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी की वजह से लोगों को अच्छी खासी गर्मी का एहसास हुआ. सोमवार को भी कुछ ऐसा ही मौसम रहने वाला है. बारिश की भी कोई संभावना आज नहीं है.
रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड के आसपास कोई सिनॉप्टिक फीचर नहीं है. इस वजह से यहां पर मौसम फिलहाल सामान्य रहेगा और साथ ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी देखी जा सकती है. अब लोगों को गर्मी का एहसास होने लगेगा. इस समय हो सके अपने आप को जितना हाइड्रेट करके रखें, उतना अच्छा है.
अब लगना शुरू होगी गर्मी
मौसम केंद्र के अनुसार, आज बारिश की संभावना नहीं है. अधिकतम तापमान 34-38 डिग्री के बीच रहने की संभावना है. न्यूनतम तापमान 15-19 डिग्री के बीच रह सकता है, यानी अब ठंड के बाद लोगों को अच्छी खासी गर्मी लगने वाली है. इस बदलते मौसम में खुद को सुरक्षित रखें व पानी का अधिक सेवन करें.
खूंटी रहा सबसे ठंडा
बीते 24 घंटे में प्रदेश के गर्म जिले की बात करें तो सरायकेला में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया. यहां 37.3 सरायकेला डिग्री तापमान रहा. वहीं, ठंड जिले की बात करें तो सबसे कम तापमान खूंटी में दर्ज किया गया. यहां 10.7 डिग्री पारा दर्ज किया गया.
जिलों का संभावित तापमान
संभावित तापमान की बात करें तो देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ व साहिबगंज में अधिकतम 35 व न्यूनतम 17 डिग्री, कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू में अधिकतम 33 डिग्री व न्यूनतम 15 डिग्री, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला अधिकतम 36 डिग्री व न्यूनतम 17 डिग्री, पूर्वी व पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला खरसावां व सिमडेगा अधिकतम 38 व न्यूनतम 19 डिग्री दर्ज किया जा सकता है.
Ranchi,Jharkhand
March 10, 2025, 06:42 IST
