February 19, 2026
Trending

जेलर को हुआ खूंखार कैदी से प्यार, जेल में ही बनाते थे संबंध… क्रिमिनल के साथ

  • May 10, 2025
  • 0

‘कभी-कभी सबसे गहरे राज वहीं छुपे होते हैं, जहां हम सबसे ज्यादा भरोसा करते हैं.’ ऐसी ही एक चौंकाने वाली कहानी सामने आई अलबामा के फ्लोरेंस शहर से,

जेलर को हुआ खूंखार कैदी से प्यार, जेल में ही बनाते थे संबंध… क्रिमिनल के साथ

‘कभी-कभी सबसे गहरे राज वहीं छुपे होते हैं, जहां हम सबसे ज्यादा भरोसा करते हैं.’ ऐसी ही एक चौंकाने वाली कहानी सामने आई अलबामा के फ्लोरेंस शहर से, जहां एक जेल अधिकारी, जिसने पूरे करियर में अनुशासन और ईमानदारी की मिसाल कायम की थी, अपने रिटायरमेंट के दिन ही कुछ ऐसा किया कि सबके होश उड़ गए. चलिए आपको पूरी कहानी बताते हैं.

Yashoraj IT Solutions

मामला 29 अप्रैल 2022 का है. विकी व्हाइट जो कि एक 56 साल की लॉडरडेल काउंटी जेल की एक सीनियर लेवल करेक्शन्स ऑफिसर थीं. लगभग 20 साल की सेवा के बाद यह उनका आखिरी दिन था. उनके साथ काम करने वाले सहकर्मी उन्हें बेहद सम्मान की निगाहों से देखते थे. इतना ही नहीं विकी कई बार को बेस्ट ऑफिसर ऑफ द इयर का खिताब भी मिल चुका था. रिटायरमेंट के बाद उनका प्लान था कि वो समुद्र तट के करीब जाकर शांति से अपना जीवन बिताएंगी.

CCTV फुटेज में कुछ अजीब कैप्चर हुआ
लेकिन जॉब के आखिरी सुबह विकी जेल स्टाफ के बिना एक कैदी को मानसिक स्वास्थ्य जांच के लिए कोर्ट लेकर जा रही थीं. वो कैदी कोई मामूली कैदी नहीं था. कैदी की उम्र 38 साल थी जिसका नाम केसी व्हाइट था. दोनों में कोई रिश्ता नहीं था लेकिन नाम एक जैसा था. केसी एक खतरनाक अपराधी था. वह पहले से ही हत्या, अपहरण और हिंसा के कई मामलों में 75 साल की सजा काट रहा था. उस पर 2015 में एक महिला की हत्या का आरोप भी था, जिसके लिए वो फिलहाल लॉडरडेल काउंटी जेल में ट्रायल का इंतजार कर रहा था. सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार, ऐसे अपराधी को दो अधिकारियों की निगरानी में ले जाया जाता है, लेकिन क्योंकि विकी वरिष्ठ अधिकारी थीं, किसी ने उनसे सवाल नहीं किया. CCTV फुटेज में विकी को देखा गया उसने केसी को पुलिस वाहन में बैठाया और जेल से निकल गई, जैसे पहले भी कई बार किया था. लेकिन कुछ देर बाद कुछ अजीब हुआ, दोनों का कोई अता-पता नहीं था. पुलिस को शक हुआ. कोर्ट में उस दिन कोई सुनवाई थी ही नहीं. तलाशी के बाद पता चला कि दोनों भाग गए हैं.

crime news, Woman cop goes on the run with prisoner lover

महिला पुलिस कर्मी को हुआ कैदी से प्यार (Image Credit- Social Media)

तलाश शुरू हुई तो…
शुरुआती जांच में माना गया कि विकी को शायद बंदूक की नोक पर मजबूर किया गया होगा. लेकिन जल्दी ही सब कुछ उल्टा साबित हुआ. विकी ने कुछ महीनों पहले ही अपनी 4 एकड़ जमीन मात्र $96,000 यानी (81,94,329 रुपये) में बेच दी थी, जिसकी असल कीमत लगभग $200,000 (1,70,71,520 रुपया) थी. उसने बिना नंबर प्लेट वाली SUV पार्किंग में छुपा कर रखी थी. सबसे बड़ा खुलासा हुआ जब पता चला कि विकी और केसी व्हाइट के बीच रोमांटिक रिश्ता था. विकी ने पिछले कुछ महीनों में केसी को जब वो दूसरी जेल में था 949 बार कॉल की थी. और जब वो लॉडरडेल जेल आया, विकी उसे विशेष सुविधाएं देती थी एक्स्ट्रा खाना, समय और फ्रीडम. जिसके बाद सामने साफ हो गया था ये कोई अपहरण नहीं था. बल्कि एक सोची-समझी साजिश थी.

आखिर में हुई दर्दनाक हादसा
पुलिस ने जानकारी दी कि विकी ने अपने घर की बिक्री से मिले पैसे से गाड़ियां, मोटल रूम्स और हथियार खरीदे थे. फरार होने के 11 दिनों में वे कई बार गाड़ियां और पहचान बदलते रहे. वे विग पहनकर पहचान छुपाते रहे और मोटल्स में छुपते रहे. आखिर में वे इंडियाना के इवांसविल शहर पहुंचे. एक बेघर व्यक्ति को पैसा देकर उसने उनके लिए मोटल बुक कराया. 9 मई 2022 को जब इस बारे में जानकारी मिली तो पीछा किया गाय. जब केसी व्हाइट कार में भागने की कोशिश कर रहा था, पुलिस ने कार को टक्कर मारी और कार खाई में पलट गई. कार के भीतर, विकी को सिर में गोली लगी. आखिर में केसी ने भी खुद को गोली मार ली. विकी को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई.

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar