जेडी वेंस का आमेर किला में भव्य स्वागत, चारों तरफ राजस्थानी संगीत की गूंज
- April 22, 2025
- 0
Live now Last Updated:April 22, 2025, 10:19 IST JD Vance Jaipur Visit LIVE: मंगलवार की शाम के समय जेडी वेंस उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री से मुलाकात करेंगे और
Live now Last Updated:April 22, 2025, 10:19 IST JD Vance Jaipur Visit LIVE: मंगलवार की शाम के समय जेडी वेंस उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री से मुलाकात करेंगे और
Live now
Last Updated:

Rajasthan LIVE News: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस जयपुर पहुंच चुके हैं. इस वक्त वह अपने परिवार के साथ रामबाग पैलेस में ठहरे हुए हैं. मंगलवार को जेडी वेंस अपनी पत्नी उषा वेंस, तीनों बच्चों और अमेरिकी प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आमेर किला देखने के लिए रवाना होने वाले थे. लेकिन अब इसमें आधा घंटे की देरी हो गई. फिर वह करीब 9 बजे के बाद परिवार के साथ आमेर किला पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया. वेंस अपने परिवार के साथ दोपहर करीब 4 बजे वे वापस रामबाग पैलेस पहुंचेंगे. वहीं बीकानेर में 11 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. आरोपी मौके से फरार हो गया है. पीड़िता की मां ने दर्ज करवाया मामला. रात को सोते समय बालिका को उठाकर ले जाने का आरोप. बच्ची के शोर मचाने पर मौके पहुची मां. बदहवास हालत में बालिका को छोड़कर फरार हुआ आरोपी. नोखा थाना पुलिस कर रही आरोपी की तलाश.
जैसलमेर के पोकरण में सड़क हादसे में दो युवको की मौत का मामला. दोनों शवों का आज हुआ पोस्टमार्टम. पुलिस ने परिजनों को सुुपुर्द किए शव. सड़क हादसे में दो बाईक सवारों की हुई थी मौत. दो बाईकों के आमने सामने टक्कर से हुआ था हादसा. पोकरण पुलिस कर रही मामले की जांच.
जेडी वेंस अपने परिवार के साथ इस वक्त जयपुर के आमेर किला में मौजूद हैं. वह करीब डेढ़ घंटे तक यहां वक्त गुजारेंगे. आमेर किला पहुंची जेडी वेंस की बेटी मीरा बेल ने दीवाने आम से काफी देर तक केसर क्यारी को निहारा. केसर क्यारी मुगल गार्डन की तरह फोर्ट के नीचे कि हिस्सा है.
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस चार दिवसीय भारतीय दौरे पर हैं. हालांकि फिलहाल वो जयपुर पहुंचे हुए हैं. मंगलवार की सुबह उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अपने परिवार के साथ आमेर किला पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया.
यहां देखें राजस्थान लाइव टीवी…
जेडी वेंस जयपुर दौराः अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अपने परिवार के साथ आमेर किला पहुंच गए हैं. जेडी वेंस करीब डेढ़ घंटे तक आमेर किला में रहेंगे. जेडी वेंस का आमेर किला में स्वागत राजस्थानी अंदाज में होगा.
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस जयपुर पहुंच चुके हैं. इस वक्त वह अपने परिवार के साथ रामबाग पैलेस में ठहरे हुए हैं. मंगलवार को जेडी वेंस अपनी पत्नी उषा वेंस, तीनों बच्चों और अमेरिकी प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आमेर किला देखने के लिए रवाना होने वाले थे. लेकिन अब इसमें आधा घंटे की देरी हो गई. दोपहर करीब 4 बजे वे वापस रामबाग पैलेस पहुंचेंगे.
कोटा समाचारः राजस्थान के कोटा शहर में कोचिंग स्टूडेंट ने की सुसाइड. फांसी लगाकर लगाया खुद को मौत के गले. बिहार के छपरा का रहने वाला था 18 वर्षीय छात्र. कुन्हाड़ी थाना पुलिस जुटी मामले की जांच में.
