February 20, 2026
Trending

जानें कब अपनी राशि में प्रवेश करेंगे बुध, इन जातकों पर आर्थिक संकट के बादल

  • May 18, 2025
  • 0

हरिद्वार. वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रहों के राशि परिवर्तन का संबंध सभी 9 ग्रहों और 12 राशियों से होता है. जब कोई ग्रह एक राशि से दूसरी राशि

जानें कब अपनी राशि में प्रवेश करेंगे बुध, इन जातकों पर आर्थिक संकट के बादल

हरिद्वार. वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रहों के राशि परिवर्तन का संबंध सभी 9 ग्रहों और 12 राशियों से होता है. जब कोई ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है तो इस प्रक्रिया को गोचर कहते हैं. ग्रहों के गोचर का देश दुनिया के साथ व्यक्ति के जीवन पर भी बहुत अधिक प्रभाव होता है. ज्योतिषशास्त्र के अनुसार सभी ग्रह एक निश्चित अवधि में राशि परिवर्तन करते रहते हैं जिसका सभी राशियों पर अच्छा और बुरा प्रभाव होता है.

Yashoraj IT Solutions

जून के शुरुआती सप्ताह में ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह शुक्र की राशि से निकलकर अपनी स्वयं राशि में प्रवेश करेंगे, जिसका सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा. ज्योतिषी गणना के अनुसार, बुध ग्रह के वृषभ राशि से मिथुन राशि में प्रवेश करने पर कुछ राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा तो वहीं कुछ राशियों पर बुध ग्रह का नकारात्मक प्रभाव पड़ने से अनेक समस्याओं का आगमन शुरू हो जाएगा. लोकल 18 से बात करते हुए हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित शशांक शेखर शर्मा बताते हैं कि बुध ग्रह 6 जून की सुबह 9:29 पर वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे. बुध ग्रह के अपनी राशि में प्रवेश करने पर कर्क राशि, वृश्चिक राशि और मेष राशि के जातकों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा.

इन राशियों पर प्रभाव

कर्क राशि: बुध ग्रह के मिथुन राशि में प्रवेश करने पर कर्क राशि पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा ग्रह हैं. कर्क राशि से 12 वें स्थान पर बुध ग्रह का मिथुन राशि में गोचर होगा, जिस कारण इनके पारिवारिक संबंधों में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे. परिवार में भाई, बहन, मित्रों, रिश्तेदारों के साथ संबंधों में गिरावट के योग बन रहे हैं.

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि से अष्टम स्थान पर बुध ग्रह का गोचर होगा. वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं. बुध ग्रह के मिथुन राशि में प्रवेश करने पर वृश्चिक वाले जातकों को स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं का सामना करना होगा. वैवाहिक संबंधों में तनाव, विवाद होने से अनेक समस्याओं का आगमन होगा. बुध ग्रह के गोचर से वृश्चिक राशि वालों की वाणी से कोई ऐसी बात निकल जाएगी, जिससे जीवनसाथी के साथ तनाव, मतभेद ज्यादा हो सकते हैं.

मेष राशि: बुध ग्रह का गोचर मंगल ग्रह से 12 स्थान यानी मिथुन राशि में होगा. इस कारण मेष राशि वाले जातकों को परिवार संबंधी तनाव, मतभेद होने के योग बने हुए हैं. यदि आप परिवार से दूर रहते हैं तो भी किसी न किसी बात को लेकर आपके परिवार के साथ मतभेद हो सकते हैं. परिवार के साथ मतभेद होने पर आप घर से दूर जाने या परिवार से अलग भी हो सकते हैं.

उपाय: ज्योतिष पंडित शशांक शेखर शर्मा बताते हैं कि मेष, कर्क और वृश्चिक राशि वाले जातकों को किसी कन्या को भरपेट भोजन और पाठ्य सामग्री जैसे पेन, पेंसिल, किताबें, स्कूल बैग, स्कूल ड्रेस या अन्य सामग्री देने पर इन सभी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा. आर्थिक लाभ के योग भी बनेंगे. बुधवार के दिन बुध ग्रह के बीज मंत्र “ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः।।” का जाप करना भी इन राशि वालों के लिए बेहद अच्छा रहेगा.

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar