February 20, 2026
Trending

जयपुर में बनेगा एलिवेटेड रोड, इन 3 क्षेत्र के लोगों को मिलेगी जाम से राहत

  • June 4, 2025
  • 0

Last Updated:June 04, 2025, 18:24 IST Jaipur News : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्वाचन क्षेत्र सांगानेर के लोगों के लिए बड़ी राहत मिलने जा रही है. सांगानेर से

जयपुर में बनेगा एलिवेटेड रोड, इन 3 क्षेत्र के लोगों को मिलेगी जाम से राहत

Last Updated:

Jaipur News : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्वाचन क्षेत्र सांगानेर के लोगों के लिए बड़ी राहत मिलने जा रही है. सांगानेर से मालपुरा गेट तक यातायात को सुगम बनाने के लिए 240 करोड़ की लागत से एलिवेटेड रोड बनाया जाए…और पढ़ें

जयपुर में बनेगा एलिवेटेड रोड, इन 3 क्षेत्र के लोगों को मिलेगी जाम से राहत

Yashoraj IT Solutions

राजधानी जयपुर के सबसे व्यस्त क्षेत्र में 240 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा फोर लेन एलिवेटेड रोड…

हाइलाइट्स

  • सांगानेर में बनेगा 4 लेन एलिवेटेड रोड.
  • 240 करोड़ की लागत से बनेगा एलिवेटेड रोड.
  • जुलाई से शुरू होगा निर्माण कार्य.

रोशन शर्मा.जयपुर. जयपुर के सांगानेर विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्वाचन क्षेत्र में अब ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात मिलने जा रही है. सांगानेर से मालपुरा गेट तक यातायात को सुगम बनाने के लिए 240 करोड़ की लागत से एलिवेटेड रोड का निर्माण होने जा रहा है. जयपुर विकास प्राधिकरण ने इस प्रोजेक्ट का टेंडर जारी कर दिया है. जुलाई से काम शुरू होने की तैयारी है.

राजधानी जयपुर के सबसे व्यस्त क्षेत्रों में से एक सांगानेर, मालपुरा गेट और न्यू सांगानेर रोड पर रोज़ाना घंटों ट्रैफिक जाम रहता है. अब यहां राहत मिलने वाली है. जयपुर विकास प्राधिकरण ने 240 करोड़ रुपये की लागत वाले एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट के लिए टेंडर जारी कर दिए हैं. सीएम ऑफिस के निर्देशानुसार 15 जुलाई से पहले वर्क ऑर्डर जारी कर निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा.

सांगानेर फ्लाईओवर से चौरड़िया पेट्रोल पंप तक बनेगा एलिवेटेड रोड

सांगानेर फ्लाईओवर से चौरड़िया पेट्रोल पंप तक 4 लेन का एलिवेटेड रोड बनेगा. एलिवेटेड़ रोड चौरड़िया पेट्रोल पंप तिराहे से दो हिस्सों में बंटेगा. एक हिस्सा जाएगा मालपुरा गेट की ओर जबकि दूसरा हिस्सा न्यू सांगानेर रोड रेलवे ओवरब्रिज के पास उतरेगा. इस प्रोजेक्ट को साकार करने के लिए जेडीए को सड़क चौड़ी करनी होगी . 60-70 फीट चौड़ी सड़क को बढ़ाकर 100 फीट किया जाएगा. करीब 125 निर्माण ढहाए जाएंगे. हालांकि आम नागरिकों से लेकर व्यापारी ट्रैफिक जाम से मुक्ति पाने के लिए निर्माण हटाने के लिए तैयार हैं.

टेंडर 3 जुलाई को खुलेंगे

प्रोजेक्ट के लिए टेंडर 3 जुलाई को खुलेंगे. 15 दिनों में वित्तीय प्रक्रिया भी पूरी कर ली जाएगी. जुलाई के तीसरे सप्ताह से निर्माण शुरू होने की उम्मीद जतायी जा रही है. एलिवेटेड़ रोड बनने के बाद टोंक रोड़ से वाहन सीधे इस एलिवेटेड रोड के जरिए मालपुरा गेट या न्यू सांगानेर रोड रेलवे ओवरब्रिज तक जा सकेंगे. इससे ट्रैफिक का दबाव कम होगा और सफर होगा सुगम. सांगानेर और आस-पास के लाखों लोगों के लिए ये प्रोजेक्ट सिर्फ एक सड़क नहीं, बल्कि राहत की राह साबित होगा.

authorimg

Chaturesh Tiwari

An accomplished digital content creator and Planner. Creating enhanced news content for online and social media. Having more than 10 years experience in the field of Journalism. Done Master of Journalism from M…और पढ़ें

An accomplished digital content creator and Planner. Creating enhanced news content for online and social media. Having more than 10 years experience in the field of Journalism. Done Master of Journalism from M… और पढ़ें

homerajasthan

जयपुर में बनेगा एलिवेटेड रोड, इन 3 क्षेत्र के लोगों को मिलेगी जाम से राहत

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar