February 20, 2026
Trending

जम्मू-कश्मीर में कुदरत की तबाही, बादल फटने से पानी में बहे घर, कई लोगों की मौत

  • April 20, 2025
  • 0

Live now Last Updated:April 20, 2025, 11:29 IST Jammu-Kashmir Heavy Rain LIVE Update: जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में कल सुबह 0830 बजे से ही लगातार बारिश हो रही है. रविवार

जम्मू-कश्मीर में कुदरत की तबाही, बादल फटने से पानी में बहे घर, कई लोगों की मौत

Live now

Yashoraj IT Solutions

Last Updated:

Jammu-Kashmir Heavy Rain LIVE Update: जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में कल सुबह 0830 बजे से ही लगातार बारिश हो रही है. रविवार सुबह 0530 बजे तक मध्यम से भारी बारिश हो रही है. 80 से 100 मिलीमीटर की बारिश ने जनजीवन को तबा…और पढ़ें

जम्मू-कश्मीर में कुदरत की तबाही, बादल फटने से पानी में बहे घर, कई लोगों की मौत

जम्मू-कश्मीर में कुदरत का कहर, बादल फटने से तीन लोगों की मौत हो चुकी है.

Jammu-Kashmir Heavy Rain LIVE Update: जम्मू-कश्मीर को मानो किसी की नजर लग गई है. जहां पूरा भारत भीषण गर्मी का सामना कर रहा है, यहां कुदरत का अलग कहर बरस रहा है. मूसलाधार बारिश ने लोगों को जीना मुहाल कर दिया है. सड़कों और घाटियों में पानी बहती हुई दिख रही हैं. कई घर जमींदोज हो गए है. खबर लिखे जाने तक 3 लोगों की मौत की सूचना आई थी. वहीं, रामबन में बादल फटने और भूस्खलन की भी खबर आ रही है.

बताते चलें कि रामबन जिला इन दिनों भीषण प्राकृतिक आपदा का सामना कर रहा है. लगातार हो रही मूसालाधार बारिश ने जन जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है. जिले के कई हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बारिश के साथ हो रहे भूस्खलन ने हालात और भी बदतर कर दिए हैं.

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) जो इस क्षेत्र की जीवन रेखा मानी जाती है, अब कीचड़ और गिरते पत्थरों के कारण कई जगहों पर पूरी तरह बंद हो चुका है. इससे यातायात ठप हो गया है और सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं. जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति पर भी असर पड़ रहा है, जिससे संकट और गहराता जा रहा है. कई घरों में पानी घुस चुका है. बच्चों, बुज़ुर्गों और बीमार लोगों के लिए स्थिति और भी चिंताजनक है.

जम्मू-कश्मीर बारिश लाइव न्यूज: रामबन के धरमकुंड में भारी बारिश से अचानक बाढ़, 10 घर पूरी तरह तबाह हुए और 40 घरों को थोड़ा नुकसान

Jammu-Kashmir Rainfall LIVE:  रामबन के धरमकुंड में भारी बारिश के कारण चिनाब नदी के पास एक नाले का पानी गांव में घुस गया, जिससे अचानक बाढ़ आ गई. इसकी वजह से 10 घर तो पूरी तरह बर्बाद हो गए, जबकि 25-30 घरों को थोड़ा-बहुत नुकसान पहुंचा. धरमकुंड पुलिस ने इलाके में फंसे 90-100 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है.

Jammu-Kashmir Rainfall LIVE: जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के चलते जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद, कई जगहों पर भूस्खलन

जम्मू-कश्मीर बारिश लाइव न्यूज: जम्मू-कश्मीर में बीते 24 घंटों से हो रही लगातार भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय नेशनल हाइवे पर पड़ा है, जिसे फिलहाल बंद कर दिया गया है. रामबन और बनिहाल के बीच कई स्थानों पर भूस्खलन की खबर है, जिससे सड़क पूरी तरह से बाधित हो गई है. सुरक्षा के मद्देनज़र उधमपुर से श्रीनगर की ओर किसी भी प्रकार के वाहन को जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है. ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे फिलहाल जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर यात्रा से बचें. रास्ता साफ होने और हालात सामान्य होने के बाद ही आवागमन की अनुमति दी जाएगी.

जम्मू-कश्मीर बारिश लाइव न्यूज: चिनाब ब्रिज धरम कुंड के पास गांव में भारी बारिश से अचानक बाढ़, 10 घर पूरी तरह तबाह

Jammu-Kashmir Rainfall LIVE: रामबन जिला के डिप्टी कमिश्नर बसीर-उल-हक चौधरी ने बताया कि भारी बारिश के कारण रामबन के चिनाब ब्रिज धरम कुंड के पास एक गांव में अचानक बाढ़ आ गई. इससे 10 घर पूरी तरह तबाह हो गए, जबकि 20 घरों को आंशिक नुकसान पहुंचा. इस क्षेत्र में फंसे लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है.

Jammu-Kashmir Rainfall LIVE: किश्तवाड़ के पाथरनेकी-पाढर रोड पर लगातार भूस्खलन, 20 से अधिक घर खाली कराए गए

जम्मू-कश्मीर बारिश लाइव न्यूज: किश्तवाड़ के पाथरनेकी-पाढर रोड पर शनिवार से लगातार भूस्खलन हो रहा है. आपात स्थिति को देखते हउए आसपास के 20 से ज्यादा घरों को खाली कराया गया है. आज का मौसम शनिवार से ज्यादा भयावह बन चुका है. स्थिति आज भी जस की तस बनी हुई है. भूस्खलन का खतरा अभी टला नहीं है, लोग खौफ में बचाव दल का इंतजार कर रहे हैं. 

जम्मू-कश्मीर बारिश लाइव न्यूज: डर में जी रहे हैं लोग, घर-दुकान पानी में समाया

Jammu-Kashmir Rainfall LIVE: कल शाम से सुबह तक हुई बेमौसम बारिश ने रामबन के बाजार को नदी-नालों जैसा बना दिया. रामबन के विभिन्न इलाकों में इस अप्रत्याशित बारिश ने भारी तबाही मचाई है, इलाके में लोग डर के माहौल में जी रहे हैं, पता नहीं कब किसकी घर पानी में बहते हुए घाटी में समा जाए. कई दुकानें और घर बढ़ते जलस्तर की चपेट में हैं.

Jammu-Kashmir Rainfall LIVE: एनएच-44 हुआ बंद, सड़कों पर पत्थर और कीचड़ पड़े हुए

जम्मू-कश्मीर बारिश लाइव न्यूज: जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) जो इस क्षेत्र की जीवन रेखा मानी जाती है. यह सड़क अब कीचड़ और गिरते पत्थरों के कारण कई जगहों पर पूरी तरह बंद हो चुकी है. भूस्खलन की वजह से ट्रांसपोर्ट ठप हो चुका है. सैकड़ों गाड़ियां फंसी हुई हैं. जरूरी समानों की आपूर्ति भी नहीं हो पा रही है.

जम्मू-कश्मीर बारिश लाइव न्यूज: रामबन सबसे प्रभावित जिला, बादल फटा और भूस्खलन हुआ

Jammu-Kashmir Rainfall LIVE: जम्मू-कश्मीर का रामबन जिला इन दिनों भीषण प्राकृतिक आपदा का सामना कर रहा है. लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जन जीवन को तबाह कर दिया है. जिले के कई हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बारिश के साथ हो रहे भूस्खलन ने हालात और भी बदतर कर दिए हैं.

Jammu-Kashmir Rainfall LIVE: 24 घंटे से लगातार बारिश से जन जीवन तबाह, बादल फटने से कई घर जमींदोज

जम्मू-कश्मीर बारिश लाइव न्यूज: जम्मू और कश्मीर के कई इलाकों में पिछले 24 घंटों से बारिश हो रही है. कल सुबह 0830 बजे से भारी बारिश हो रही है. रामबन इलाकों में कई घरों के जमींदोज होने की भी सूचना मिली है. मान बनिहाल में 71 मिलीमीटर, काजी कुंड में 53 मिलीमीटर, कुकरनाग में 43 मिलीमीटर, पहलगाम में 34 मिलीमीटर और श्रीनगर में 12 मिलीमीटर बारिश होने की खबर है. श्रीनगर के दक्षिण-दक्षिण 80-100 मिलीमीटर तक बारिश हुई.

जम्मू-कश्मीर बारिश लाइव न्यूज: गाड़ियों को जाने की अनुमति नहीं, भूस्खलन से सड़कों पर मिट्टी और कीचड़

Jammu-Kashmir Rainfall LIVE: रामबन और बनिहाल के बीच कई स्थानों पर भूस्खलन की खबर है. सड़क पूरी तरह से बाधित हो गई हैं. सुरक्षा को देखते हुए उधमपुर से श्रीनगर की ओर किसी भी प्रकार के गाड़ियों के जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है. यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे फिलहाल जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर यात्रा से बचें. रास्ता साफ होने और हालात सामान्य होने के बाद ही आवागमन की अनुमति दी जाएगी.

Jammu-Kashmir Rainfall LIVE: जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के चलते जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद, कई जगहों पर भूस्खलन

जम्मू-कश्मीर बारिश लाइव न्यूज: जम्मू-कश्मीर में बीते 24 घंटों से तबाही वाली बारिश हो रही है. लगातार भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. सबसे बड़ा असर जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पड़ा है, जिसे फिलहाल बंद कर दिया गया है.

homenation

जम्मू-कश्मीर में कुदरत की तबाही, बादल फटने से पानी में बहे घर, कई लोगों की मौत

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar