February 21, 2026
Trending

जमशेदपुर में खाना है कुल्फी, 75 साल पुरानी है यह दुकान, नहीं भूलेंगे स्वाद

  • April 25, 2025
  • 0

Last Updated:April 25, 2025, 22:26 IST Navjivan kulfi jamshedpur: नवजीवन कुल्फी के यहां कुल्फी का स्वाद लेने आई एक ग्राहक रेनू ने बताया कि जब भी वह बाजार

जमशेदपुर में खाना है कुल्फी, 75 साल पुरानी है यह दुकान, नहीं भूलेंगे स्वाद

Last Updated:

Navjivan kulfi jamshedpur: नवजीवन कुल्फी के यहां कुल्फी का स्वाद लेने आई एक ग्राहक रेनू ने बताया कि जब भी वह बाजार जाती हैं, नवजीवन कुल्फी जरूर खाती हैं क्योंकि इसकी हर बाइट में भरपूर ड्राई फ्रूट्स मिलते हैं. प…और पढ़ें

X

Yashoraj IT Solutions
Food

Food

जमशेदपुर: झारखंड के जमशेदपुर शहर की जब भी बात होती है वहां की मशहूर नवजीवन फ़लूदा कुल्फी का ज़िक्र हो ही जाता है. गर्मी हो या ठंडी यहां की कुल्फी का स्वाद लोगों की जुबान पर चढ़ा है. यह दुकान पिछले 75 वर्षों से जमशेदपुर के लोगों को स्वादिष्ट और शुद्ध कुल्फी खिला रही है. इस ऐतिहासिक दुकान की शुरुआत भरत भूषण त्रिवेदी के पिता राम सेवक त्रिवेदी ने की थी. उस समय कुल्फी की कीमत मात्र 25 पैसे थी, लेकिन स्वाद आज भी उतना ही खास बना हुआ है.

भरत भूषण बताते हैं कि उन्होंने बचपन से ही अपने पिता के साथ दुकान पर बैठना शुरू किया था और ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने इस परिवारिक व्यवसाय को पूरी तरह संभाल लिया. शुरू में दुकान के बाहर केवल एक प्लास्टिक की तिरपाल हुआ करती थी, लेकिन समय के साथ इसे मॉडर्न लुक दिया गया. अब यहां न केवल कुल्फी, बल्कि पिज़्ज़ा, बर्गर, डोसा, छोला भटूरा और चाट जैसे नाश्ते के कई विकल्प भी मौजूद हैं.

नवजीवन कुल्फी की खासियत इसकी शुद्धता है. यहां रोज, मैंगो, अंजीर जैसे कई फ्लेवर की कुल्फी उपलब्ध हैं लेकिन, सबसे लोकप्रिय फ्लेवर केसर कुल्फी है. इसकी कीमत ₹70 है. मैंगो और अंजीर कुल्फी ₹100 में मिलती है. इन सभी को बिना किसी आर्टिफिशियल फ्लेवर या खुशबू के असली फल के पल्प से तैयार किया जाता है.

ग्राहकों की बात करें तो रेनू बताती हैं कि जब भी वह बाजार जाती हैं, नवजीवन कुल्फी जरूर खाती हैं क्योंकि इसकी हर बाइट में भरपूर ड्राई फ्रूट्स मिलते हैं. पहली बार कुल्फी खाने आई इशिका कहती हैं कि इसका स्वाद ऐसा है जो उन्होंने कहीं और नहीं चखा. अब यह कुल्फी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे जोमैटो और स्विग्गी पर भी उपलब्ध है, जिससे इसका स्वाद और भी ज्यादा लोगों तक पहुंच रहा है.

homejharkhand

जमशेदपुर में खाना है कुल्फी, 75 साल पुरानी है यह दुकान, नहीं भूलेंगे स्वाद

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar