February 21, 2026
Trending

जब पहलगाम को लेकर PAK संसद में ही छिड़ गई जंग, घिर गए शहबाज शरीफ

  • May 5, 2025
  • 0

Last Updated:May 05, 2025, 22:10 IST पाकिस्तानी संसद में शहबाज शरीफ पर विपक्ष ने निशाना साधा. (फाइल फोटो) इस्लामाबाद: पहलगाम हमले को लेकर खौफ में जी रहे पाकिस्तानी

जब पहलगाम को लेकर PAK संसद में ही छिड़ गई जंग, घिर गए शहबाज शरीफ

Last Updated:

जब पहलगाम को लेकर PAK संसद में ही छिड़ गई जंग, घिर गए शहबाज शरीफ

Yashoraj IT Solutions

पाकिस्तानी संसद में शहबाज शरीफ पर विपक्ष ने निशाना साधा. (फाइल फोटो)

इस्लामाबाद: पहलगाम हमले को लेकर खौफ में जी रहे पाकिस्तानी नेताओं की नींद उड़ी हुई है. पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में भी इसका नजारा देखने को मिला. विपक्षी नेता और जेल में बंद इमरान खान की पार्टी पीटीआई समर्थित सांसद उमर अयूब ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की भारत के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले पर की गई टिप्पणियों की कड़ी आलोचना की और इसे नई दिल्ली के प्रति एक झुकाव वाला रुख बताया. पीटीआई के संस्थापक का हवाला देते हुए अयूब ने कहा, “हम बाद में सोचेंगे, पहले हमला करेंगे.” उन्होंने दावा किया कि अगर जरूरत पड़ी तो भारत के विमान गिरा दिए जाएंगे और कहा, “शहबाज शरीफ घुटने टेक रहे हैं, भारत को होश में लाने के लिए कड़ा जवाब चाहिए.”

बहस के दौरान, अयूब ने पहलगाम हमले में पाकिस्तान की किसी भी भूमिका से इनकार किया. उन्होंने कहा, “पहलगाम हमसे 450 किलोमीटर दूर है. इसका पाकिस्तान से क्या लेना-देना? हम इस हमले की निंदा करते हैं. पाकिस्तान कभी भी ऐसे घटनाओं में शामिल नहीं रहा है.” शहबाज शरीफ के संबोधन पर निराशा व्यक्त करते हुए अयूब ने कहा, “अगर मैं पाकिस्तान से प्यार करता, तो कभी ऐसा भाषण नहीं देता. अगर हम शामिल नहीं हैं तो किसी भी जांच के लिए क्यों सहमत हों?” कानून मंत्री आज़म नज़ीर तारार ने बढ़ते तनाव के बीच एकता की अपील की और एक संयुक्त राष्ट्रीय संदेश देने के लिए नियमित संसदीय कार्य को निलंबित करने का प्रस्ताव रखा. उन्होंने सदन से कहा, “अभी, राष्ट्रीय एकता आवश्यक है. हमें एक साथ खड़ा होना चाहिए और देश के लिए एक आवाज में बोलना चाहिए,”

homeworld

जब पहलगाम को लेकर PAK संसद में ही छिड़ गई जंग, घिर गए शहबाज शरीफ

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar