February 20, 2026
Trending

जज्बे को सलाम! कोरोना के नए वेरिएंट को मात देकर महिला ने दिया बेटी को जन्म

  • June 5, 2025
  • 0

Last Updated:June 05, 2025, 08:58 IST Jaipur News: जयपुर के महिला चिकित्सालय में कोविड पॉजिटिव महिला ने संक्रमण के बीच सुरक्षित डिलीवरी की.डॉक्टरों की टीम ने चुनौतीपूर्ण हालात

जज्बे को सलाम! कोरोना के नए वेरिएंट को मात देकर महिला ने दिया बेटी को जन्म

Last Updated:

Jaipur News: जयपुर के महिला चिकित्सालय में कोविड पॉजिटिव महिला ने संक्रमण के बीच सुरक्षित डिलीवरी की.डॉक्टरों की टीम ने चुनौतीपूर्ण हालात में भी महिला का सफल प्रसव कराया. महिला ने 2.8 किलोग्राम वजन वाली एक स्वस…और पढ़ें

जज्बे को सलाम! कोरोना के नए वेरिएंट को मात देकर महिला ने दिया बेटी को जन्म

Yashoraj IT Solutions

जयपुर में कोराना के नए वेरिएंट के बीच संक्रमित महिला ने बच्ची को दिया जन्म

हाइलाइट्स

  • महिला ने कोविड के बीच स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया.
  • डॉक्टरों ने सी-सेक्शन से सफल प्रसव कराया.
  • प्रसूता और नवजात दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं.

जयपुर. राजस्थान में काेरोना के बढ़ते मामलों के बीच राजधानी जयपुर से एक राहत भरी और अच्छी खबर सामने आई है, जहां कोविड के नए वेरिएंट के संक्रमण के बावजूद महिला चिकित्सालय में एक कोविड पॉजिटिव महिला ने सफलतापूर्वक एक स्वस्थ बेटी को जन्म दिया. यह मामला चिकित्सा क्षेत्र के लिए एक चुनौतीपूर्ण स्थिति थी, लेकिन डॉक्टरों की टीम ने अपने हौसले और समर्पण से इसे सफलता में बदल दिया.

महिला चिकित्सालय की अधीक्षक डॉ. आशा वर्मा ने जानकारी दी कि अस्पताल में एक गर्भवती महिला को कुछ दिनों पहले भर्ती किया गया था, जिसकी कोविड जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. संक्रमण को देखते हुए विशेष सतर्कता बरती गई और एक अलग वार्ड में उसकी निगरानी की जा रही थी.

सी-सेक्श्सन के जरिए हुआ सफल प्रसव

महिला चिकित्सालय की अधीक्षक डॉ. आशा वर्मा ने बताया कि 31 वर्षीय महिला को पेट दर्द और सांस लेने में दिक्कत के चलते 2 जून को भर्ती कराया गया था. जब कोविड जांच की गई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. उन्होंने बताया कि रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, इसलिए प्रसच संबंधी संकेतों के कारण जल्द से जल्द बच्चे को जन्म देना जरूरी था.  इसको देखते हुए डॉक्टरों की टीम ने सी-सेक्शन से सफल प्रसव कराया. महिला ने 2.8 किलोग्राम वजन वाली एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया है.

जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित

अधीक्षक डॉ. आशा वर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमण के बीच नॉर्मल डिलीवरी कराना डॉक्टरों के लिए बेहद जोखिम भरा था, लेकिन चिकित्सकों की टीम ने पूरी सुरक्षा के साथ डिलीवरी की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया. उनका प्रसव कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों के लिए अलग से बनाए गए ऑपरेशन थियेटर में किया गया. उन्हें आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है. प्रसूता और नवजात दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं, और उन्हें अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है.

कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 137

राजस्थान में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. कोरोना ने राजस्थान के 18 जिलों में दस्तक दे दी है. कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या की बात की जाए तो यह बढ़कर 137 हो गई है. पिछले 24 घंटें की बात की जाए तो 24 नए मामले सामने आएं हैं. जयपुर में कोरोना के सबसे अधिक 80 मामले सामने आ चुके हैं. इसके अलावा उदयपुर में 14, जोधपुर में 13, बीकानेर में 8 और डीडवाना में 5 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई है. साथ ही अजमेर, बालोतरा, डूंगरपुर, सवाई माधोपुर और दौसा में 2-2 और फलोदी, राजसमंद, टोंक, चित्तौड़गढ़, सीकर, चूरू से एक-एक मामले सामने आए हैं.

homerajasthan

जज्बे को सलाम! कोरोना के नए वेरिएंट को मात देकर महिला ने दिया बेटी को जन्म

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar