जंग वाला सायरन आज फिर बजेगा, जानिए 'ऑपरेशन शील्ड' की एक-एक बात
- May 31, 2025
- 0
Last Updated:May 31, 2025, 01:59 IST 31 मई को बॉर्डर राज्यों में ‘ऑपरेशन शील्ड’ मॉक ड्रिल होगी. शाम 8:00 से 8:15 बजे तक ब्लैकआउट होगा. सायरन बजते ही
Last Updated:May 31, 2025, 01:59 IST 31 मई को बॉर्डर राज्यों में ‘ऑपरेशन शील्ड’ मॉक ड्रिल होगी. शाम 8:00 से 8:15 बजे तक ब्लैकआउट होगा. सायरन बजते ही
Last Updated:
फिर से होने जा रही मॉक ड्रिल
हाइलाइट्स
पाकिस्तान को इंडियन आर्मी ने सबक सिखा दिया, लेकिन वह कब तक शांत रहेगा इस पर यकीन से कुछ नहीं कहा जा सकता. इसलिए भारत फिर से अपनी तैयारियों में जुट गया है. देशवासियों को फिर बताया जाएगा कि जंग के हालात हो जाएं तो बचना कैसे है? बॉर्डर से जुड़े राज्यों में इस बार 31 मई को मॉक ड्रिल ‘ऑपरेशन शील्ड’ होने जा रहा है. शाम 8:00 बजे से 8:15 बजे तक “ऑपरेशन शील्ड” के तहत मॉक ब्लैकआउट होगा. आइए जानते हैं कि आखिर इसमें होगा क्या?
क्या होगा ड्रिल में?
ठीक 8:00 बजे सायरन बजेगा. इसके बाद सभी नागरिकों को निर्देश है कि सभी लाइट्स बंद कर दें, चाहे वो इन्वर्टर, सोलर लाइट, मोबाइल की टॉर्च या वाहन की लाइट्स हों.
खिड़कियों के परदे खींच दें, ताकि रोशनी बाहर न निकले. पूरे 15 मिनट तक कोई गाड़ी न चले, दुकानें बंद रहें, और किसी भी तरह की मूवमेंट रोक दी जाए.
लोगों के लिए जरूरी हिदायतें:
घबराएं नहीं! यह सिर्फ मॉक ड्रिल है, कोई असली आपात स्थिति नहीं.
बुजुर्गों, बच्चों और बीमारों को पहले से बता दें, ताकि उन्हें कोई घबराहट न हो.
आपातकालीन सेवाएं जैसे एंबुलेंस, फायर सर्विस और अस्पताल इस दौरान पूरी तरह सक्रिय रहेंगे.
क्यों किया जा रहा है ऑपरेशन शील्ड?
ड्रिल का मकसद है ये देखना कि अगर कभी असली संकट या ब्लैकआउट जैसी स्थिति आती है, तो जनता और प्रशासन कितनी तेजी और समझदारी से प्रतिक्रिया देते हैं. इस ड्रिल से इमरजेंसी प्रोटोकॉल का रिहर्सल होगा और जरूरी कमियों को पहचाना जा सकेगा.प्रशासन ने जनता से सहयोग की अपील की है. एक सशक्त, सतर्क और सुरक्षित जम्मू के लिए यह ड्रिल अहम मानी जा रही है. तो अगर आप जम्मू समेत सभी बॉर्डर स्टेट में हैं, आज रात 8 बजे सायरन सुनते ही लाइट बंद करें, शांत रहें, और देश की सुरक्षा तैयारी में अपना योगदान दें.
Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for ‘Hindustan Times Group…और पढ़ें
Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for ‘Hindustan Times Group… और पढ़ें
