February 21, 2026
Trending

चार धाम यात्रा के लिए चलाई जा रही भारत गौरव डीलक्स ट्रेन, ऐसे करें बुकिंग

  • May 3, 2025
  • 0

बीकानेर. बद्रीनाथ, जगन्नाथ पुरी, रामेश्वरम और द्वारका, ये चार धाम हर भारतीय की यात्रा सूची में होते हैं.  अब भारतीय रेल ने इन चारों धामों की यात्रा को

चार धाम यात्रा के लिए चलाई जा रही भारत गौरव डीलक्स ट्रेन, ऐसे करें बुकिंग

बीकानेर. बद्रीनाथ, जगन्नाथ पुरी, रामेश्वरम और द्वारका, ये चार धाम हर भारतीय की यात्रा सूची में होते हैं.  अब भारतीय रेल ने इन चारों धामों की यात्रा को और भी आसान बना दिया है. इसके लिए भारत गौरव डीलक्स टूरिस्ट ट्रेन चलाई जा रही है.

Yashoraj IT Solutions

कुल 8425 किलोमीटर की यात्रा
इससे पहले भी भारतीय रेल ने दो बार चारों धाम को जोड़ने के लिए भारत गौरव डीलक्स टूरिस्ट ट्रेन चलाई थी. इस साल दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से 27 मई को 17 दिनों की चार धाम यात्रा की शुरुआत होगी. इस यात्रा में बद्रीनाथ, माना गांव, नरसिंह मंदिर, जोशीमठ, ऋषिकेश, जगन्नाथ मंदिर, पुरी समुद्र तट, कोणार्क सूर्य मंदिर, चंद्रभागा समुद्र तट, रामेश्वरम में रामनाथ स्वामी मंदिर, धनुषकोड़ी, द्वारका में द्वारकाधीश मंदिर, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग और भेंट द्वारका जैसी जगहों का भ्रमण कराया जाएगा. इसके अलावा, वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर, पुणे में भीमशंकर मंदिर और नासिक में त्रंबकेश्वर मंदिर का भी दौरा कराया जाएगा. इस यात्रा के दौरान यात्री कुल 8425 किलोमीटर की यात्रा करेंगे.

सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे और सिक्योरिटी गार्ड
भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन में दो डायनिंग रेस्टोरेंट, एक मॉडर्न किचन और स्नान के लिए क्यूबिक स्नानघर जैसे कई आधुनिक सुविधाएं हैं. सभी कोच में बायो टॉयलेट युक्त वॉशरूम की व्यवस्था है. यात्रियों की सहूलियत के लिए फुटमसाजर भी लगाए गए हैं. पूरी तरह से वातानुकूलित इस ट्रेन में फर्स्ट एसी, सेकंड एसी और थर्ड एसी में टिकट बुक कराई जा सकती है. यात्रियों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे और सिक्योरिटी गार्ड की व्यवस्था भी की गई है. इस ट्रेन का संचालन भारतीय रेल कैटरिंग एवं टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) द्वारा किया जाएगा. टिकटों की बिक्री भी आईआरसीटीसी की वेबसाइट से ही की जाएगी.

पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर बुकिंग
इस यात्रा के लिए एक पैकेज रेट निर्धारित किया गया है, जिसमें यात्रा टिकट, तीन सितारा होटल में ठहरने, तीनों समय का भोजन, साइटसीइंग, ट्रैवल इंश्योरेंस और टूर मैनेजर की सेवा शामिल है. इस ट्रेन में बुकिंग के लिए 150 सीटें उपलब्ध हैं, जिन्हें पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर बुक किया जाएगा.

आईआरसीटीसी की वेबसाइट और वेब पोर्टल पर उपलब्ध है जानकारी
भारतीय रेल के कार्यकारी निदेशक सूचना एवं प्रचार दिलीप कुमार ने बताया कि देश के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों को जोड़ने के उद्देश्य से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन का परिचालन किया जाता है. इन ट्रेनों के संचालन से विभिन्न धार्मिक और पर्यटन स्थलों का भ्रमण करना आसान हो गया है.

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar