घर पर तैयार करें नमकीन, इसके आगे मार्केट के बड़े ब्रांड भी फेल! होगी कमाई भी!
- April 25, 2025
- 0
Last Updated:April 25, 2025, 11:09 IST Bahraich: बाजार से नमकीन खरीदने से बेहतर है कि उसे घर पर ही तैयार करें जैसे बहराइच की सोनी सिंह कर रही
Last Updated:April 25, 2025, 11:09 IST Bahraich: बाजार से नमकीन खरीदने से बेहतर है कि उसे घर पर ही तैयार करें जैसे बहराइच की सोनी सिंह कर रही
Last Updated:
हाइलाइट्स
बहराइच: जिले के थाना खैरी घाट ग्राम पिपरिया क्षेत्र में रहने वाली महिला सोनी सिंह इन दिनों काफी चर्चा में हैं. यह चर्चा में इसलिए हैं क्योंकि ये बड़ी-बड़ी बेकरियों को पीछे छोड़ रही हैं. दरअसल, ये शुद्ध देसी स्टाइल में नमकीन बनाने का काम करती हैं. जिस नमकीन को बनाने के लिए ये कच्चे सामान का इस्तेमाल करती हैं और फिर घर पर ही तैयार करती हैं, वह नमकीन खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ शुद्ध भी होती है. इसका स्वाद आप मात्र 140 रुपए प्रति किलोग्राम में बड़े आराम से ले सकते हैं.
घर पर नमकीन तैयार करने की विधि
घर पर आप तरह-तरह की नमकीन तैयार कर सकते हैं, जिसमें सेव, गुदी की नमकीन, चने की दाल नमकीन, चूड़ा, लइया, नमकनी आदि शामिल हैं. अब सबसे पहले हम बात करते हैं चने की दाल की नमकीन की, जिसको बनाने के लिए आपको चने की दाल को रात में पानी में भिगो देना होता है.
फिर सुबह इसका पानी निकालकर सुखाकर इसे रिफाइंड या तेल में अच्छे से फ्राई कर लिया जाता है. फिर इसमें स्वादानुसार नमक और तली हुई गुदी मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लिया जाता है. इस तरह चने की नमकीन घर पर ही तैयार हो जाती है जो खाने में बहुत स्वादिष्ट लगती है.
गुदी की नमकीन ऐसे तैयार होती है
इसी तरह आप गुदी नमकीन भी तैयार कर सकते हैं, जिसके लिए आपको शुद्ध चने के बेसन की जरूरत होती है. बेसन को अच्छे से पानी में घोलकर, रिफाइंड या तेल में बारीक-बारीक कढ़ाई में गिराकर फ्राई करें. फ्राई हो जाने के बाद इसमें तली हुई गुदी और नमक मिलाकर नमकीन तैयार कर सकते हैं. इस तरह आप बहुत सारी नमकीनें घर पर ही तैयार कर सकते हैं.
शुरू कर सकते हैं आप भी घर से ही नमकीन का बिजनेस
बहराइच जिले के थाना खैरी घाट क्षेत्र के ग्राम पिपरिया में रहने वाली महिला सोनी सिंह बिजनेस को लेकर काफी परेशान थीं. तब इन्होंने पति के कहने पर स्वयं सहायता समूह में आजीविका मिशन के बारे में सुना और फिर वहां सदस्यता लेकर नमकीन बनाने का काम चुना.
अब ये कई महिलाएं मिलकर घर पर ही तरह-तरह की नमकीन बनाने का काम करती हैं, जिसकी डिमांड भी खूब हो रही है और बिजनेस भी अच्छा चल रहा है. सोनी ने बताया कि इनके द्वारा बनाई गई नमकीन बिल्कुल देसी और शुद्ध होती है, जिसे खाने से कोई नुकसान नहीं होता.
