February 21, 2026
Trending

गुजरात के हाथ से फिसल रहा मैच, वैभव सूर्यवंशी ने बदल डाला पूरा खेल

  • April 28, 2025
  • 0

नई दिल्ली. आईपीएल 2025 (IPL 2025) का 47वां मुकाबला आज राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस (RR vs GT) के बीच जयपुर में खेला जा रहा है. गुजरात टाइटंस

गुजरात के हाथ से फिसल रहा मैच, वैभव सूर्यवंशी ने बदल डाला पूरा खेल

नई दिल्ली. आईपीएल 2025 (IPL 2025) का 47वां मुकाबला आज राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस (RR vs GT) के बीच जयपुर में खेला जा रहा है. गुजरात टाइटंस का टूर्नामेंट में कमाल का प्रदर्शन रहा है. वह प्वाइंट टेबल में पहले स्थान पर है. तो वहीं, राजस्थान की टीम नीचे से दूसरे स्थान पर है. गुजरात की कोशिश होगी कि वह यह मैच जीतकर अपने प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को कायम रखे. रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. 26 साल के अफगान खिलाड़ी करीम जनत ने गुजरात के लिए डेब्यू किया है.

Yashoraj IT Solutions

10 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 140/0

10 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स ने 140 रन बना लिए हैं. वैभव सूर्यवंशी ने 10वें ओवर में 30 रन लूटे. वैभव ने 96 रन बना डाले हैं. अगर ऐसा ही चलता रहा तो गुजरात टाइटंस यह मैच हार जाएगी.

वैभव सूर्यवंशी और जायसवाल खतरनाक फॉर्म में

5 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 81 पर 0 विकेट है. वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर रहे हैं. चौथे ओवर में सूर्यवंशी ने ईशांत शर्मा के ओवर में कुल 28 रन लूटे. यशस्वी जायसवाल भी 200 से अधिक के स्ट्राइक रेट से बैटिंग कर रहे हैं. सूर्यवंशी ने 17 गेंदों में फिफ्टी ठोक दी है.

गिल और बटलर की आतिशी पारी
शुभमन गिल ने 50 गेंद में चार छक्के और पांच चौकों की मदद से 84 रन बनाए. बटलर ने 26 गेंद में नाबाद 50 रन बनाए, जिसमें चार छक्के और तीन चौके शामिल थे.

गुजरात ने खड़ा किया 209 का विशाल स्कोर
कप्तान शुभमन गिल के 84 और शुभमन गिल के 26 गेंद में 50 रन की आतिशी पारी की बदौलत गुजरात टाइटंस ने चार विकेट खोकर 209 रन बनाए. 30 गेंद में 39 रन के साथ साई सुदर्शन ने विराट कोहली से
ऑरेंज कैप हथिया ली.

RR vs GT Live: शुभमन गिल 84 रन बनाकर आउट
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल 50 गेंद में 84 रन बनाकर आउट हुए. जिसमें पांच चौके और चार छक्के शामिल हैं. एक वक्त लग रहा था कि गिल आसानी से शतक बना जाएंगे, लेकिन 16.4 ओवर में महीश तीक्षणा की गेंद पर रियान पराग द्वारा बाउंड्री पर लपक लिए गए.

16 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 158/1
16 ओवर के बाद गुजरात ने 158 रन बना दिए हैं. शुभमन गिल और जोस बटलर शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं. गुजरात ने अब तक सिर्फ 1 ही विकेट गंवाए हैं. साई सुदर्शन 39 रन बनाकर आउट हुए. राजस्थान रॉयल्स को विकेट की तलाश है.

11 ओवर के बाद गुजरात 97/1

11 ओवर के बाद गुजरात टाइटंस ने बोर्ड पर 97 रन लगा दिए हैं. शुभमन गिल ने फिफ्टी पूरी कर ली है. साई सुदर्शन 39 रन बनाकर महेश तीक्षणा की गेंद पर आउट हो गए हैं. तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए जोस बटलर आए हैं.

5 ओवर के बाद गुजरात टाइटंस 47/0

गुजरात टाइटंस ने राजस्थान के खिलाफ अच्छी शुरुआत की है. 5 ओवर तक उन्होंने 47 रन बना लिए हैं. इस दौरान एक भी विकेट नहीं गंवाए हैं. शुभमन गिल 22 रन तो वहीं, साई सुदर्शन 25 रन बनाकर खेल रहे हैं. राजस्थान रॉयल्स को यहां से विकेट की तलाश है.

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, नितीश राणा, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश तीक्षणा, संदीप शर्मा, युद्धवीर सिंह चरक

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, करीम जनत, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

लगातार अपडेट्स के लिए जुड़े रहे….

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar