February 20, 2026
Trending

गिल बनेंगे टेस्ट टीम के नए कप्तान! इंग्लैंड दौरे के लिए स्क्वॉड का ऐलान आज

  • May 24, 2025
  • 0

नई दिल्ली. शुभमन गिल के लिए आज का दिन बेहद यादगार हो सकता है. उन्हें इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम का कप्तान बनाया जा सकता है. भारतीय

गिल बनेंगे टेस्ट टीम के नए कप्तान! इंग्लैंड दौरे के लिए स्क्वॉड का ऐलान आज

नई दिल्ली. शुभमन गिल के लिए आज का दिन बेहद यादगार हो सकता है. उन्हें इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम का कप्तान बनाया जा सकता है. भारतीय चयनकर्ता शनिवार (24 मई) को मुंबई में दोपहर 1 बजे बीसीसीआई हेडक्वार्टर में बैठक करेंगे. दोपहर 1:30 बजे नए कप्तान का ऐलान हो जाएगा. शुभमन गिल को टेस्ट टीम के नए कप्तान बनाए जाने की पूरी संभावना है . अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल या ऋषभ पंत को टेस्ट टीम का उप कप्तान जा सकता है.चयनकर्ता आज ही इंग्लैंड दौरे के लिए टेस्ट टीम का भी ऐलान करेंगे. भारतीय टेस्ट टीम में करुण नायर और साई सुदर्शन को मौका मिल सकता है.

Yashoraj IT Solutions

सूत्रों के मुताबिक स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने खुद को कप्तानी की दौड़ से बाहर कर लिया है. बुमराह ने चयनकर्ताओं को बता दिया है कि उन्हें उपकप्तान बनने में कोई दिलचस्पी नहीं है. क्योंकि वह इंग्लैंड में सभी 5 टेस्ट मैचों में नहीं खेल पाएंगे. रोहित शर्मा (पिछले टेस्ट कप्तान) और विराट कोहली की सुपरस्टार जोड़ी के टेस्ट से संन्यास लेने के बाद यह भारत की पहली टेस्ट सीरीज़ होगी. टीम सेलेक्शन मीटिंग के बाद चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए नए कप्तान और टेस्ट स्क्वॉड का ऐलान करेंगे.

एक दिन में बने 498 रन, टॉप के 3 बैटर्स ने जड़े शतक, बना डाले वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रूट ने बनाए सबसे तेज 13000 रन

शमी हो सकते हैं टेस्ट टीम से बाहर
मोहम्मद शमी को इस सीरीज के लिए टीम में शामिल नहीं किया सकता है.सूत्रों के अनुसार चयनकर्ता पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर को टेस्ट टीम से बाहर रख सकते है. बेशक ही उन्होंने मध्यक्रम में 2024-25 सत्र में रणजी ट्रॉफी में मुंबई के लिए अच्छा प्रदर्शन किया हो. 30 वर्षीय अय्यर ने पिछले साल रणजी ट्रॉफी में 5 मैचों में दो शतकों की मदद से 68.57 की औसत से 480 रन बनाए थे. साई सुदर्शन और करुण नायर को टेस्ट टीम में जगह मिल सकता है. दोनों को इंडिया ए टीम में जगह दी गई है जो रविवार को इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना होंगे.

करुण नायर और साई सुदर्शन बेजोड़ फॉर्म में हैं
करुण नायर 8 साल बाद टेस्ट टीम में वापसी को तैयार हैं. करुण नायर घरेलू सर्किट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. उन्होंने 9 रणजी ट्रॉफी मैचों में 53.93 की औसत से 4 शतकों की मदद से 863 रन बनाए. और विदर्भ की तीसरी रणजी ट्रॉफी जीत में अहम भूमिका निभाई. 2023-24 के रणजी सीज़न में भी नायर ने 10 मैचों में 40.58 की औसत से 690 रन बनाए. जिसमें दो शतक और तीन अर्द्धशतक शामिल हैं. 30 वर्षीय करुण ने रणजी के बाद पिछले सीजन में विजय हजारे ट्रॉफी में 9 मैचों (आठ पारियों) में 389.50 के अविश्वसनीय औसत से 779 रन बनाए थे, जिसमें पांच शतक शामिल थे.

23 वर्षीय साई सुदर्शन आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. वह 13 मैचों में 53.16 की औसत से 638 रन बनाकर लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. जिसमें पांच अर्धशतक और एक शतक शामिल है. भारतीय टीम 6 जून को इंग्लैंड के लिए रवाना होगी.सीरीज का पहला टेस्ट 20 जून को लीड्स के हेडिंग्ले में खेला जाएगा.

इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की संभावित टेस्ट स्क्वॉड:
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, साई सुदर्शन, सरफराज खान, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, हर्षित राणा, शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव.

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar