February 20, 2026
Trending

गर्मियों में पिंपल्स से राहत पाने के लिए आज़माएं असरदार और आसान घरेलू नुस्खे

  • May 22, 2025
  • 0

Effective Home Remedies: गर्मियों में तेज धूप, गर्म हवा और पसीना मिलकर हमारे चेहरे की स्किन को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं. खासकर ऑयली स्किन वालों को पिंपल्स

गर्मियों में पिंपल्स से राहत पाने के लिए आज़माएं असरदार और आसान घरेलू नुस्खे

Effective Home Remedies: गर्मियों में तेज धूप, गर्म हवा और पसीना मिलकर हमारे चेहरे की स्किन को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं. खासकर ऑयली स्किन वालों को पिंपल्स और एक्ने की परेशानी अक्सर होने लगती है. इसकी वजह होती है हमारे चेहरे पर जमा धूल, गंदगी, पसीना और शरीर के अंदर का असंतुलन. बहुत से लोग तरह-तरह की क्रीम और फेस वॉश इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कई बार ये चीजें काम नहीं करतीं और स्किन की हालत और भी खराब हो जाती है.

Yashoraj IT Solutions

अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं, तो आज हम आपको एक बेहद आसान, सस्ती और कारगर घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं, जिससे पिंपल्स और दाग-धब्बों को जड़ से खत्म किया जा सकता है. वो भी बिना किसी साइड इफेक्ट के.

यह भी पढ़ें – चमकती त्वचा चाहिए? स्किन केयर की ये 4 गलत आदतें अभी छोड़ें वरना पछताना पड़ेगा, आज ही छोड़ दें

डिस्प्रिन उपयोग से पिंपल्स का इलाज
डिस्प्रिन एक आम दर्द निवारक दवा है, लेकिन इसमें एक खास तत्व होता है सैलिसिलिक एसिड. यह स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है, खासकर तब जब चेहरे पर दाने, सूजन या लालपन हो.

इसे ऐसे उपयोग में लाएं
1. एक या दो डिस्प्रिन की गोली लें और उसे पीस लें.
2. इसमें थोड़ा सा साफ पानी मिलाएं और पेस्ट बना लें.
3. इस पेस्ट को सिर्फ उन्हीं जगहों पर लगाएं जहां पिंपल्स हों.
4. इसे सूखने दें और फिर ठंडे पानी से हल्के हाथों से धो लें.

इसे हफ्ते में दो से तीन बार इस्तेमाल करें. कुछ ही दिनों में फर्क नजर आने लगेगा. ध्यान रखें, इसे पूरे चेहरे पर न लगाएं केवल दानों पर ही लगाएं.

पिंपल्स के दाग हटाने का घरेलू नुस्खा
पिंपल्स चले जाते हैं, लेकिन कई बार उनके दाग रह जाते हैं जो चेहरे को फीका और बेजान बना देते हैं. इसके लिए दो चीजें बेहद असरदार हैं फिटकरी और नारियल तेल.

ड्राई स्किन वालो के लिए
1. फिटकरी को पीसकर पाउडर बना लें.
2. इसमें थोड़ा सा नारियल तेल मिलाएं.
3. इस मिश्रण को रात में चेहरे पर लगाएं और सुबह धो लें.

ऑयली स्किन वालों के लिए.
1. फिटकरी के टुकड़े को पानी या गुलाब जल में भिगो लें.
2. इसे धीरे-धीरे दागों पर लगाएं.

यह भी पढ़ें – शादी के बाद यादगार ट्रिप का सपना होगा पूरा, IRCTC लाया गोवा का शानदार पैकेज, घूमने का मौका न गंवाएं

इस उपाय को हफ्ते में तीन से चार बार करें. कुछ ही समय में चेहरे से दाग कम होने लगेंगे और रंगत भी साफ नजर आएगी.

ये बातें भी जरूरी
1. पिंपल्स को न फोड़ें और न ही बार-बार हाथ लगाएं.
2. चेहरे को दिन में दो से तीन बार ठंडे पानी से धोएं.
3. ऑयली खाना कम खाएं, और ताजे फल-सब्जियों का सेवन बढ़ाएं.
4. ज्यादा साबुन और कैमिकल वाले प्रोडक्ट्स से बचें. (Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar