गर्मियों में खरबूजा तो खाएं… लेकिन साथ में भूलकर भी न खाएं ये सफेद चीजें
- May 17, 2025
- 0
Bad Combination With Muskmelon: ये सच है कि गर्मियां अपने साथ कई गंभीर बीमारियों को साथ लेकर आती है. इसलिए जितना हो सके खुद का बचाव करने में
Bad Combination With Muskmelon: ये सच है कि गर्मियां अपने साथ कई गंभीर बीमारियों को साथ लेकर आती है. इसलिए जितना हो सके खुद का बचाव करने में
Bad Combination With Muskmelon: ये सच है कि गर्मियां अपने साथ कई गंभीर बीमारियों को साथ लेकर आती है. इसलिए जितना हो सके खुद का बचाव करने में ही समझदारी है. हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो गर्मी में सेहतमंद रहने का एक ही फॉर्मूला है हेल्दी खानपान. गर्मियों में पानी से युक्त चीजों का अधिक सेवन फायदेमंद है. इस मौसम में की शुरुआत होते ही खरबूजा की भरमार हो जाती है. यह गर्मी से बचाने में अहम भूमिका भी निभाता है.
खरबूजा गर्मी में शरीर को ठंडक देने के लिए जाना जाता है, लेकिन क्या कुछ चीजों को इसके साथ खाने की गलती नहीं करनी चाहिए. ये चीजें आपकी सेहत को बिगाड़ सकती हैं. यही नहीं आपनी जान-माल का भी जोखिम बढ़ा सकते हैं. अब सवाल है कि आखिर खरबूजे के साथ किन चीजों को नहीं खाना चाहिए? खरबूजे में कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं? इस बारे में News18 को बता रही हैं दिल्ली डाइट क्लीनिक नोएडा की डाइटिशियन अमृता मिश्रा-
खरबूजे में मौजूद पोषक तत्व
एक्पर्ट के मुताबिक, खरबूजा गर्मी में शरीर को हाइड्रेट रखने और ठंडक देने के लिए बेहतरीन फल है. इसमें पानी की मात्रा भरपूर होती है और यह विटामिन A, C और फाइबर से भी समृद्ध होता है. हालांकि, अगर इसे गलत चीजों के साथ खाया जाए, तो यह सेहतमंद फल भी नुकसान पहुंचा सकता है.
खरबूजे के साथ क्या नहीं खाएं?
एक्सपर्ट के मुताबिक, खरबूजे के साथ दूध या दूध से बनी चीजें जैसे मिल्कशेक, दही, क्रीम आदि नहीं खानी चाहिए. आयुर्वेद में इस कॉम्बिनेशन को विरुद्ध आहार कहा गया है, यानी ऐसी चीजें जो साथ में खाने पर शरीर में टॉक्सिन्स उत्पन्न करती हैं और पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचाती हैं. इसका एक बड़ा कारण यह भी है कि, दूध स्वभाव से भारी होता है और पचने में समय लेता है, जबकि खरबूजा जल्दी पच जाने वाला फल है.
खरबूजा और दूध की चीजों को साथ खाने के नुकसान
खरबूजा और दूध या दूध से बनी चीजों को साथ खाना सेहत के लिए ठीक नहीं हैं. ये चीजें साथ खाने से पेट में गैस, एसिडिटी, उल्टी और पेट दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं. साथ ही कुछ लोगों में यह संयोजन एलर्जिक रिएक्शन या टॉक्सिक प्रभाव पैदा कर सकता है, जिससे गंभीर स्थिति जैसे फूड पॉइजनिंग या ब्लड प्रेशर में अचानक गिरावट आ सकती है.
कब और कैसे खाना चाहिए खरबूजा?
एक्सपर्ट के मुताबिक, कभी भी खरबूजे को खाली पेट नहीं खाना चाहिए. खरबूजे को खाने के तुरंत बाद भी नहीं खाना चाहिए. इसके लिए बेहतर होगा कि इसे दोपहर में स्नैक के रूप में खाएं. यदि आपने दूध या दही लिया है, तो खरबूजा खाने से पहले कम से कम 2 घंटे का अंतर होना चाहिए. इसके अलावा, खरबूजा खाने के 30 मिनट बाद ही पानी पीना चाहिए.
