February 21, 2026
Trending

खेलो इंडिया में बिहार का दबदबा, गटका खेल में जीते कुल पांच पदक

  • May 9, 2025
  • 0

गया. खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी कर रहा बिहार के लिए बुधवार का दिन काफी सुखद रहा. बोधगया आईआईएम में आयोजित गटका खेल में बिहार टीम ने

खेलो इंडिया में बिहार का दबदबा, गटका खेल में जीते कुल पांच पदक

गया. खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी कर रहा बिहार के लिए बुधवार का दिन काफी सुखद रहा. बोधगया आईआईएम में आयोजित गटका खेल में बिहार टीम ने एक रजत समेत कुल पांच पदक जीते हैं. बुधवार का दिन गटका के लिए ऐतिहासिक रहा क्योंकि गया के आईआईएम कैंपस में इस पारंपरिक खेल के सभी छह स्वर्ण पदक दांव पर थे.

Yashoraj IT Solutions

बिहार ने जीते कुल 5 पदक 
बिहार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 5 पदक जीते जिसमें 1 रजत और 4 कांस्य शामिल है. टीम फर्री सोटी बालिका और बालक वर्ग में बिहार ने कांस्य जीता. सिंगल सोटी बालिका वर्ग में अंशु ने रजत पदक दिलाया. फर्री सोटी व्यक्तिगत बालक और बालिका वर्ग में आकाश कुमार शर्मा और कोमल जैन ने कांस्य पदक हासिल किए.

आत्मरक्षा की बुनियादी तकनीकों में से एक
गटका दो या दो से अधिक खिलाड़ियों के बीच लाठी से लड़ने की एक शैली है, जिसमें लकड़ी की छड़ियों (जिन्हें सोती कहा जाता है) का उपयोग तलवारों की नकल करने के लिए किया जाता है. यह महान सिख गुरुओं के सैन्य काल के दौरान सिख योद्धाओं के लिए आत्मरक्षा की बुनियादी तकनीकों में से एक थी.

आत्मरक्षा के लिए मुख्य प्रयोग 
इसका उपयोग मुख्य रूप से आत्मरक्षा के लिए किया जाता है और तलवार/कृपाण का उपयोग करने से पहले गटकाबाजों द्वारा इसका अभ्यास किया जाता है. गटका खेल में अभ्यास और सुरक्षा उद्देश्यों के लिए क्रमशः तलवार और ढाल के स्थान पर ‘छड़ी’ और ‘फर्री’ का उपयोग किया जाता है. इस खेल के लिए आईआईएम बोधगया में 19 राज्य के खिलाड़ियों द्वारा भाग लिया गया है, जिसमें 80 पुरुष एवं 80 महिलाएं शामिल हुए हैं.

बुधवार को गटका में पदक विजेता:
टीम फर्री सोटी (बालिका):
• स्वर्ण: झारखंड
• रजत: महाराष्ट्र
• कांस्य: बिहार और मध्य प्रदेश

टीम फर्री सोटी (बालक):
• स्वर्ण: चंडीगढ़
• रजत: पंजाब
• कांस्य: झारखंड और बिहार

सिंगल सोटी व्यक्तिगत (बालक):
• स्वर्ण: गुरसेवक सिंह (पंजाब)
• रजत: अशदीप सिंह (पंजाब)
• कांस्य: गगनदीप सिंह (दिल्ली), मंदीप सिंह (हरियाणा)

सिंगल सोटी व्यक्तिगत (बालिका):
• स्वर्ण: तमन्ना (पंजाब)
• रजत: अंशु (बिहार)
• कांस्य: अर्शप्रीत कौर सग्गू (मध्य प्रदेश), अवनीत कौर (पंजाब)

फर्री सोटी व्यक्तिगत (बालक):
• स्वर्ण: भूपिंदरजीत सिंह (चंडीगढ़)
• रजत: जगदीप सिंह (पंजाब)
• कांस्य: अमितोज सिंह डासन (छत्तीसगढ़), आकाश कुमार शर्मा (बिहार)

फर्री सोटी व्यक्तिगत (बालिका):
• स्वर्ण: जस्मीत कौर (दिल्ली)
• रजत: जशनदीप कौर (चंडीगढ़)
• कांस्य: कोमल जैन (बिहार), सोनू कौर (पंजाब)

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar