February 21, 2026
Trending

खुशी-खुशी होटल पहुंची एक्ट्रेस, चीखते हुए आई बाहर, बोली – 'अगर हैसियत थी तो…

  • May 1, 2025
  • 0

Last Updated:May 01, 2025, 21:45 IST Basti Latest News : बस्ती सदर कोतवाली के मालवीय रोड पर बने एक होटल में भोजपुरी एक्ट्रेस अपनी टीम के साथ पहुंची.

खुशी-खुशी होटल पहुंची एक्ट्रेस, चीखते हुए आई बाहर, बोली – 'अगर हैसियत थी तो…

Last Updated:

Basti Latest News : बस्ती सदर कोतवाली के मालवीय रोड पर बने एक होटल में भोजपुरी एक्ट्रेस अपनी टीम के साथ पहुंची. थोड़ी देर बाद ही वह गुस्से से बाहर निकलीं और बीच सड़क पर प्रोड्यूसर रजनीश मिश्रा से भिड़ गईं. हाई वोल…और पढ़ें

खुशी-खुशी होटल पहुंची एक्ट्रेस, चीखते हुए आई बाहर, बोली - 'अगर हैसियत थी तो...

Yashoraj IT Solutions

बस्ती सदर कोतवाली के मालवीय रोड पर एक होटल के सामने भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह और प्रोड्यूसर की टीम के बीच बवाल…

बस्ती. बस्ती सदर कोतवाली के मालवीय रोड पर एक होटल के सामने बीती देर रात भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह और प्रोड्यूसर की टीम के बीच जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ. बीच सड़क पर जमकर गाली गलौज हुआ. दरअसल भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह फिल्म की शूटिंग के लिए बीती रात बस्ती पहुंची थी. प्रोड्यूसर रजनीश मिश्रा ने अपनी टीम को एक्ट्रेस को होटल में रुकने के लिए भेजा था. जब एक्ट्रेस अंजना सिंह होटल पहुंची तो होटल में रूम बुक नहीं था. इस पर एक्ट्रेस आगबबूला हो गई. उसके बाद बीच सड़क पर घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा. एक्ट्रेस और प्रोडक्शन टीम के बीच गली-गलौज होने लगी. एक्ट्रेस अंजना सिंह ने हाथापाई शुरू कर दी. प्रोडक्शन टीम के एक व्यक्ति की कॉलर पकड़कर खींचने लगी. एक्ट्रेस अंजना सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

वायरल वीडियो में एक्ट्रेस अंजना सिंह प्रोड्यूसर प्रोड्यूसर रजनीश मिश्रा से कहती हैं, ‘अभी का अभी उसे बुलाओ. मेरे स्टाफ को अंगुली भी उठाई न तो ठीक नहीं होगा. तुम समझ नहीं रहे हो हमको. क्यों नहीं किया. जब काम नहीं आता तो क्यों बुलाया. हाथ कैसे उठाया तुमने?’ इस पर प्रोड्यूसर रजनीश मिश्रा कहता है कि आपने मुझे मां-बहन की गाली दी थी. इस पर एक्ट्रेस अंजना सिंह कहती हैं, ‘मैं तुम्हें 20 घंटे पिटवाती. यह हीरोगिरी हमको नहीं दिखाना. समझ में आया ना. इतने छोटे है…अगर हैसियत थी तो होटल का पैसा भरना था.’

वीडियो में अंजना सिंह के साथ आई एक युवती कहती है कि होटल वाले दो हजार रुपये मांग रहे थे. अंजना सिंह फिर चिल्लाते हुए कहती हैं, ‘जब मैनर्स नहीं है तो बात न करें. मैंने बहुत प्यार से 8-10 दिन निकाले हैं. कल रात से आप लोगों को होटल का प्रॉब्लम है तो पैसे क्यों नहीं भेजे?’

homeuttar-pradesh

खुशी-खुशी होटल पहुंची एक्ट्रेस, चीखते हुए आई बाहर, बोली – ‘अगर हैसियत थी तो…

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar