खाई में गिरी गाड़ी के उड़े परखच्चे, परिजनों को छोड़कर घर लौटे रहे युवक की मौत
- May 31, 2025
- 0
Last Updated:May 31, 2025, 14:22 IST मंडी जिले में टाटा सूमो खाई में गिरने से ड्राइवर सुरेंद्र कुमार की मौत हो गई. हादसा धर्मपुर तहसील के द्रूमण गांव
Last Updated:May 31, 2025, 14:22 IST मंडी जिले में टाटा सूमो खाई में गिरने से ड्राइवर सुरेंद्र कुमार की मौत हो गई. हादसा धर्मपुर तहसील के द्रूमण गांव
Last Updated:
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के धर्मपुर के द्रूमण गांव में हादसा.
मंडी. हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. ताजा मामला मंडी जिले का है. यहां पर एक टाटा सूमो हादसे का शिकार हो गई और खाई में गिर गई. हादसे में ड्राइवर की मौत हो गई. घटना के दौरान गाड़ी में केवल ड्राइवर ही मौजूद था. फिलहाल, धर्मपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. उधर, हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है.
जानकारी के अनुसार, मंडी जिले की धर्मपुर तहसील की लगैंहड़ पंचायत के द्रूमण गांव में यह हादसा हुआ. शनिवार सुबह मंडप का रहने वाला सुरेंद्र कुमार (40) अपने माता पिता को द्रूमण छोड़ने के लिए घर से निकला. उसके माता पिता जनतरी धार के पास मेले में दुकान लगाने के लिए गए थे. जब युवक परिजनों को छोड़कर वापस लौट रहा था तो द्रूमण के पास अचानक मोड़ से टाटा सूमो खाई में गिर गई. इस दौरान युवक गाड़ी से छिटक गया था और चट्टानों के ऊपर गिरने से घायल हो गया.
सिर में चोट लगने से हुई मौत
सुरेंद्र के सिर पर घटना के दौरान चोट लगी और इसी वजह से उसकी मौत हो गई. घटना के दौरान गाड़ी काफी नीचे गिरी और करीब 700 मीटर नीचे जाकर रुकी. उधर, घटना में टाटा सूमो के परखच्चे उड़ गए और दरवाजे और टायर अलग अलग होकर गिरे हैं. युवक सरेंद्र कुमार उर्फ देवराज मंडप गांव का रहने वाला था. उसके पिता गांव में ही टेलरिंग की दुकान करते हैं और बीच बीच में मेलों में दुकान भी लगाते रहते हैं. घटना के बाद गांव के लोग मौके की तरफ दौड़े और युवक को खाई से निकाला. हालांकि, तब तक उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना बाद में परिजनों को भी दी गई है. फिलहाल, युवक के शव को मंडप सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है.

13 Years Experience in Print and Digital Journalism. Earlier used to Work With Dainik Bhaskar, IANS, Punjab Kesar and Amar Ujala . Currently, handling Haryana and Himachal Pradesh Region as a Bureau chief from …और पढ़ें
13 Years Experience in Print and Digital Journalism. Earlier used to Work With Dainik Bhaskar, IANS, Punjab Kesar and Amar Ujala . Currently, handling Haryana and Himachal Pradesh Region as a Bureau chief from … और पढ़ें
