February 20, 2026
Trending

खराब पड़ी थी मशीन, रुके थे ऑपरेशन… एक Report ने मचाया कोहराम, व्यवस्था बहाल!

  • April 19, 2025
  • 0

Last Updated:April 19, 2025, 20:30 IST Hazaribagh Medical College: शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल की ऑर्थो विभाग की खराब पड़ी सी-आर्म मशीन को 24 घंटे के भीतर ठीक

खराब पड़ी थी मशीन, रुके थे ऑपरेशन… एक Report ने मचाया कोहराम, व्यवस्था बहाल!

Last Updated:

Hazaribagh Medical College: शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल की ऑर्थो विभाग की खराब पड़ी सी-आर्म मशीन को 24 घंटे के भीतर ठीक कर दिया गया है. लोकल 18 की खबर के बाद अस्पताल प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की. अब मरीजों…और पढ़ें

X

Yashoraj IT Solutions
सी

सी आर्म मशीन 

हाइलाइट्स

  • लोकल 18 की खबर के बाद 24 घंटे में मशीन ठीक हुई.
  • सप्ताह भर से खराब मशीन से मरीजों को हो रही थी परेशानी.
  • अब अस्पताल में सामान्य रूप से ऑपरेशन शुरू होंगे.

हजारीबाग. शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ऑर्थो विभाग में खराब पड़ी सी-आर्म मशीन को ठीक कर दिया गया है. यह वही मशीन है जिसे लेकर लोकल 18 ने शुक्रवार को प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी. खबर के 24 घंटे के भीतर अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मशीन को दुरुस्त करवा दिया.

सी-आर्म मशीन के खराब रहने से पिछले सात दिनों में दो दर्जन से अधिक मरीजों का ऑपरेशन नहीं हो पाया था. इससे मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. हड्डी से संबंधित किसी भी ऑपरेशन के लिए इस मशीन का उपयोग किया जाता है. मशीन के ठीक हो जाने के बाद अब अस्पताल में सामान्य रूप से ऑपरेशन फिर से शुरू किए जा सकेंगे.

मरीजों और परिजनों में दिखी राहत की झलक
चतरा से आए मोहम्मद अकबर ने बताया कि उनका बेटा हाथ टूटने के कारण 11 दिनों से अस्पताल में भर्ती था. हर दिन ऑपरेशन के लिए अगली तारीख दी जा रही थी. मशीन ठीक होने की खबर से अब उन्हें राहत मिली है और डॉक्टरों ने सोमवार को ऑपरेशन करने की बात कही है.

समय पर इलाज न मिलने से कई मरीज लौटे घर
एक अन्य मरीज के परिजन ने बताया कि मशीन खराब होने के कारण कई मरीज इलाज के बिना ही लौटने को मजबूर हो गए थे. लेकिन खबर प्रकाशित होते ही प्रशासन ने गंभीरता दिखाते हुए मशीन की मरम्मत करवा दी.

समाजसेवी बोले- यह मीडिया और समाज का सामूहिक प्रयास
अस्पताल आए समाजसेवी रंजन चौधरी ने कहा कि अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर अक्सर शिकायतें सामने आती रहती हैं. यह दुखद है कि एक मशीन की खराबी के कारण कई लोगों को तकलीफ झेलनी पड़ी. उन्होंने कहा कि मीडिया और आम जनता के प्रयास से अब मशीन ठीक हो चुकी है.

डीएस ने की पुष्टि, ऑपरेशन जल्द होंगे शुरू
शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डीएस ए. के. सिंह ने भी पुष्टि की है कि ऑर्थो विभाग में लगी सी-आर्म मशीन को मरम्मत कर ठीक कर दिया गया है. अब जल्द ही हड्डियों के ऑपरेशन शुरू कर दिए जाएंगे.

homejharkhand

खराब पड़ी थी मशीन, रुके थे ऑपरेशन… एक Report ने मचाया कोहराम, व्यवस्था बहाल!

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar