क्रिप्टो मार्केट में जोरदार तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 94,000 डॉलर से ज्यादा
- April 24, 2025
- 0
अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump के टैरिफ से जुड़े फैसलों के कारण पिछले कुछ सप्ताह से क्रिप्टो मार्केट में गिरावट थी। इस मार्केट में बुधवार को रिकवरी हुई है।
अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump के टैरिफ से जुड़े फैसलों के कारण पिछले कुछ सप्ताह से क्रिप्टो मार्केट में गिरावट थी। इस मार्केट में बुधवार को रिकवरी हुई है।
इस रिपोर्ट को पब्लिश किए जाने पर इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर बिटकॉइन का प्राइस 94,100 डॉलर से अधिक पर था। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में 10 प्रतिशत से अधिक का प्रॉफिट था। Ether का प्राइस लगभग 1,794 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। तेजी वाली अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में Cardano, Tron, Litecoin, Ripple, Monero और Polygon शामिल थे। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग सात प्रतिशत बढ़कर लगभग 2.95 लाख करोड़ डॉलर पर था।
मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि क्रिप्टो मार्केट में इस तेजी के पीछे इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की खरीदारी एक बड़ा कारण है। बिटकॉइन स्पॉट ETFs में इस सप्ताह एक अरब डॉलर से अधिक का नेट इनफ्लो हुआ है। पिछले चार महीनों में Ether में लगभग 65 प्रतिशत की गिरावट हुई है। Ether के लिए 1,750 डॉलर पर मजबूत रेजिस्टेंस है। इस रेजिस्टेंस को तोड़ने पर यह 2,100 डॉलर तक पहुंच सकता है।
हाल ही में व्हाइट हाउस के डिजिटल एसेट्स पर प्रेसिडेंट की एडवाइजर्स की काउंसिल के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर, Bo Hines ने बताया था कि अमेरिका की सरकार बिटकॉइन की होल्डिंग के लिए अपने गोल्ड के रिजर्व का इस्तेमाल करने पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा था, “अगर हम गोल्ड के रिजर्व पर प्रॉफिट को भुनाते हैं तो यह बिटकॉइन खरीदने का एक अच्छा तरीका होगा।” Hines ने सीनेटर Cynthia Lummis की ओर से पेश किए गए बिटकॉइन एक्ट का भी जिक्र किया था। इसमें लगभग 10 लाख बिटकॉइन खरीदने का सुझाव दिया गया था। यह बिटकॉइन की कुल सप्लाई का लगभग पांच प्रतिशत होगा। ट्रंप ने बिटकॉइन का स्ट्रैटेजिक रिजर्व बनाने के ऑर्डर पर भी साइन किए थे। पिछले महीने व्हाइट हाउस में आयोजित क्रिप्टो समिट में ट्रंप ने ने कहा था कि पूर्व की Biden सरकार का बड़ी संख्या में Bitcoin को बेचने का फैसला “बेवकूफी” वाला था। उनका कहना था कि अमेरिकी सरकार इस सेगमेंट के खिलाफ ब्यूरोक्रेसी की लड़ाई को समाप्त करने के लिए कार्य करेगी।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
